भारत
मामा-भांजे की मौके पर मौत, सोसायटी में दर्दनाक हादसा, लोग भड़के
jantaserishta.com
15 May 2025 8:10 AM IST

x
हड़कंप मचा.
गाजियाबाद: गाजियाबाद के तुलसी निकेतन इलाके में दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक जर्जर फ्लैट का छज्जा अचानक गिर गया, जिससे मामा और भांजे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. दोनों परचून का सामान लेने दुकान पर पहुंचे थे. उसी दौरान उनके ऊपर मलबा आ गिरा. हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में जीडीए और प्रशासन के खिलाफ गहरा आक्रोश देखने को मिला.
जानकारी के अनुसार, टीला मोड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस क्षेत्र में फ्लैट नंबर 1295 की पहली मंजिल पर बना छज्जा अचानक गिरा है, जिसकी चपेट में आकर 25 वर्षीय युवक और उसका 5 वर्षीय भांजा बुरी तरह घायल हो गए, उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.
मृतकों की पहचान 25 वर्षीय आकाश और उसके 5 साल के भांजे लड्डू उर्फ वंश के रूप में हुई है. दोनों किराना स्टोर से कुछ सामान लेने आए थे, तभी ऊपर से अचानक टॉयलेट सहित छज्जा भरभराकर गिर पड़ा. यह फ्लैट शबीना नामक महिला का है, जो पहली मंजिल पर ही रहती हैं. वह घटना के बाद ताला लगाकर चली गईं. हादसे के बाद आसपास हड़कंप मच गया. बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए. लोगों ने फ्लैट की जर्जर हालत और जीडीए की लापरवाही को लेकर नाराजगी जताई.
स्थानीय पूर्व पार्षद विनोद कसाना ने बताया कि हादसा जर्जर निर्माण की वजह से हुआ है. जिस फ्लैट में हादसा हुआ है, उसे जीडीए (गाज़ियाबाद विकास प्राधिकरण) द्वारा पहले ही गिराने का नोटिस दिया जा चुका था. तुलसी निकेतन में बने ये ईडब्ल्यूएस फ्लैट करीब 35 वर्ष पहले जीडीए द्वारा आवासीय योजना में बनाए गए थे, जो अब बेहद खतरनाक स्थिति में पहुंच चुके हैं. जीडीए उन्हें खाली करने के लिए नोटिस भी भेज चुका है. इसके बावजूद इनमें रहना लोगों की मजबूरी बनी हुई है और लोग इन फ्लैटों में रह रहे हैं.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया. एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने जानकारी दी कि जैसे ही हादसे की सूचना मिली, पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मलबे में दबे दोनों लोगों को बाहर निकाला गया. घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी. उन्होंने बताया कि अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. लोगों की मांग है कि ऐसे सभी जर्जर फ्लैटों को तत्काल खाली कराया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की कोई और दुर्घटना न हो.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





