भारत

सड़क पर पड़ा लावारिस सूटकेस हिलने लगा, इलाके में फैली सनसनी, खोलते ही चौंक गए लोग

jantaserishta.com
2 Feb 2022 7:09 PM IST
सड़क पर पड़ा लावारिस सूटकेस हिलने लगा, इलाके में फैली सनसनी, खोलते ही चौंक गए लोग
x

फाइल फोटो 

पढ़े पूरी खबर

इंदौर: राऊ थाना क्षेत्र में एक बंद सूटकेस मिलने से सनसनी फैल गई. जब सूटकेस खोला गया तो वहां खड़े राहगीरों के होश उड़ गए. सूटकेस से करीब एक आठ साल का बच्चा निकलकर रोने लगा. इसकी सूचना तत्काल राहगीरों ने राउ पुलिस को दी. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की.

जानकारी के अनुसार, यह घटना मध्य प्रदेश के इंदौर के राउ थाना क्षेत्र की है. यहां आज दोपहर रास्ते से गुजर रहे एक व्यक्ति ने एक लावारिस सूटकेस पड़ा हुआ देखा. जैसे ही वह व्यक्ति सूटकेस के पास पहुंचा तो सूटकेस हिलने लगा. जब सूटकेस खोला गया तो मौके पर उपस्थित लोगों के होश उड़ गए.
सूटकेस में करीब एक आठ साल का बच्चा था. बच्चा जैसे ही सूटकेस से बाहर निकला, वह जोर जोर से रोने लगा. बच्चा गरीब परिवार का लग रहा है. वो सूटकेस में कैसे आया, उसको पता नहीं है. वहीं घटना की जानकारी राउ पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने सूटकेस को जब्त कर लिया. पुलिस बच्चे को पूछताछ के लिए ले गई. पुलिस यह पता लगा रही है कि इस सूटकेस को कौन फेंककर गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story