42 लाख का लावारिस सोना बरामद, एयर इंडिया की फ्लाइट में मचा हड़कंप

दिल्ली: दिल्ली एयरपोर्ट पर लखनऊ से आई एक उड़ान में 42 लाख का सोना लावारिस बरामद हुआ है। कस्टम विभाग के मुताबिक एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 432 लखनऊ से दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंची। जांच में उस उड़ान के अंदर काले रंग की टैप में बंधा लावारिस सामान दिखा। सुरक्षा अलर्ट के बाद उस पैकेट की जांच कर खोला गया।
पैकेट में करीब 830 ग्राम सोना बरामद हुआ। पैकेट में सोने के पांच कट पीस थे। जिसकी कीमत मार्केट में तकरीबन 42.54 लाख आंकी गई है। कस्टम विभाग के मुताबिक उड़ान से आए यात्रियों समेत क्रू मेंबर के डिटेल खंगाले जा रहे हैं। आशंका है कि कोई सोना तस्करी कर लाया और फिर पकड़े जाने के डर से उड़ान में ही छोड़ गया। कस्टम विभाग मामला दर्ज कर मामले में आगे की जांच कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





