भारत

मां की मौत: बेटे ने घर में शव के साथ गुजारा 2 दिन, फिर...

jantaserishta.com
2 March 2023 1:13 PM IST
मां की मौत: बेटे ने घर में शव के साथ गुजारा 2 दिन, फिर...
x
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
बेंगलुरू (आईएएनएस)| चौंकाने वाली एक घटना में, 14 वर्षीय एक लड़के ने अपनी मां के शव के साथ आर.टी. नगर, बेंगलुरु में स्थित घर में दो दिन गुजारा। पुलिस के मुताबिक, लड़के को नहीं पता था कि उसकी मां मर चुकी है। लड़के ने सोचा कि मां सो रही है और उससे बात नहीं कर रही है, क्योंकि वह उससे नाराज है। पुलिस ने कहा कि 44 वर्षीय अन्नम्मा की 26 फरवरी को लो शुगर और ब्लड प्रेशर की वजह से घर में सोते हुए मौत हो गई, लेकिन बेटे ने सोचा कि उसकी मां सो रही है।
अन्नम्मा के पति की एक साल पहले किडनी फेल होने से मौत हो गई थी। घर में सिर्फ मां और बेटा रहते थे। लड़का घर से बाहर निकलता था, बाहर अपने दोस्तों के साथ खेलता था और घर वापस चला जाता था। वह अपने दोस्त के यहां खाना खाता था।
28 फरवरी को उसने अपने पिता के दोस्तों को मां अन्नम्मा से दो दिनों तक बात नहीं करने के बारे में बताया। इस पर वे मौके पर पहुंचे, तो पता चला कि वह मर चुकी थी। आर.टी. नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story