भारत

बेखौफ चोर! मजिस्ट्रेट के घर को बनाया निशाना, पुलिस महकमे में हड़कंप

jantaserishta.com
31 Oct 2025 1:44 PM IST
बेखौफ चोर! मजिस्ट्रेट के घर को बनाया निशाना, पुलिस महकमे में हड़कंप
x
एक्शन में पुलिस.
शहडोल: शहडोल जिले के जयसिंहनगर में गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट के सरकारी आवास में दिनदहाड़े चोरी की चौंकाने वाली वारदात सामने आई. बैखौफ चोरों ने न्यायिक अधिकारी के घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवर और कीमती सामान चुरा लिए और मौके से फरार हो गए. इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और न्यायिक वर्ग में भी चिंता का माहौल है.
पुलिस ने बताया कि जयसिंहनगर न्यायालय में तैनात प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट रोजाना की तरह सुबह अपने सरकारी निवास से कोर्ट के लिए निकलीं. घर पूरी तरह बंद था. कुछ घंटे बाद जब कामकाज करने वाली महिला कर्मचारी पहुंची तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है. उसने तुरंत फोन कर मजिस्ट्रेट को जानकारी दी.
शाम को जब मजिस्ट्रेट घर लौटीं तो पूरा घर अस्त-व्यस्त पड़ा था, अलमारियां खुली हुई थीं, सामान बिखरा था और गहने गायब थे. बताया जा रहा है कि घर से सोने का ब्रेसलेट, झुमके और चांदी के कई जेवर चोरी हुए हैं, जिनकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है.
घटना की खबर मिलते ही थाना प्रभारी जयसिंहनगर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत जांच शुरू की. फिंगरप्रिंट टीम और तकनीकी शाखा के कर्मचारी साक्ष्य जुटाने में लगे हैं. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों का पता लगाया जा सके.
इस मामले में एडिशनल एसपी अभिषेक दिवान ने बताया कि राजेश कुमार तिवारी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी कर दी है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story