भारत

प्यार में धोखा नहीं कर पाई बर्दाश्त, युवती ने दो बच्चों के साथ जहर खाकर दी जान

jantaserishta.com
23 Jun 2024 4:57 PM IST
प्यार में धोखा नहीं कर पाई बर्दाश्त, युवती ने दो बच्चों के साथ जहर खाकर दी जान
x

सांकेतिक तस्वीर

शवों को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।
हमीरपुर: यूपी के हमीरपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां प्रेमी से धोखा मिलने के बाद एक युवती ने खौफनाक कदम उठा लिया। दरअसल युवती ने दो बच्चों के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, एक साथ तीन मौतों से ग्रामीणों को दिल दहल गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। शवों को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।
ये घटना मुस्करा थाना क्षेत्र के बंडवा गांव का है। जहां 26 साल की मोहिनी ने करीब 10 साल पहले परिवार के मर्जी के खिलाफ प्रेमी के साथ कहीं चली गई थी। इस बीच उनके दो बेटे हुए। करीब तीन साल पहले दोनों में खटपट शुरू हो गई और प्रेमी ने उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद युवती अपनी मां के यहां रहने लगी। नोएडा में मजदूरी करके बच्चों को पालने लगी लेकिन उनकी ठीक से परवरिश न कर पाने से वह टूट चुकी थी। कुछ दिन पहले वह मायके आई थी और शनिवार को नोएडा जाने की बात कहकर दोनों बेटों 5 साल के गौतम और 3 साल के हर्ष के साथ मुस्करा कस्बे में आ गई। मोहिनी शुक्रवार दोपहर को सुनसान इलाके में पहुंची जहां उसने दोनों बच्चों को जहर खिला दिया, इसके बाद खुद भी खा लिया। देखते ही देखते तीनों की हालत बिगड़ गई। पुलिस के पहुंचने से पहले मोहिनी और गौतम की सांसें थम चुकी थीं। छोटे बेटे हर्ष को पुलिस सीएचसी ले गई, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।
मृतका ने आखिरी बार नोएडा में रहने वाली अपनी पड़ोसी दीपा से बात की और कहा कि उसकी मां को बता दें कि उसने दोनों बच्चों के साथ खुद भी गोलियां खा ली हैं। छत्तीसगढ़ की दीपा ने पलटकर मोहिनी की मां को फोन कर घटना की जानकारी दी तो परिवार के लोग मुस्करा की ओर दौड़ पड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
मोहिनी की मां राजकुमारी ने बताया कि दिन में तीन बजे उसके पास नोएडा से मोहिनी की पड़ोसी दीपा का फोन आया और उसने बताया कि मोहिनी ने उसे फोन कर बताया कि उसने दोनों बच्चों संग गोली खा ली है और मरने जा रही हूं, मेरी मां को सूचना दे दो। इसके बाद तुरंत ही वह लोग मुस्करा आए और घटनास्थल पर पहुंचे, जहां मोहिनी और उसका पांच वर्षीय पुत्र मृतावस्था में मिले। जबकि तीन वर्षीय नाती हर्ष गंभीर हालत में था।
राजकुमारी ने आगे बताया कि उसकी मोहिनी ने 10 साल पहले परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर राठ कोतवाली के ग्राम कछुवा निवासी हेमंत से शादी की थी। पिछले दो वर्षों से पति-पत्नी में विवाद था। दोनों अलग-अलग रह रहे थे। मोहिनी अपने दो बच्चों संग नोएडा में रहकर मजदूरी कर जीवन यापन कर रही थी। पिछले हफ्ते ही नोएडा से बंडवा आई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story