भारत

भाई के लिए अपशब्द बर्दाश्त नहीं कर पाई टॉपर छात्रा, फंदे पर झूली

Nilmani Pal
18 April 2026 7:41 AM IST
भाई के लिए अपशब्द बर्दाश्त नहीं कर पाई टॉपर छात्रा, फंदे पर झूली
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। तुम्हारा भाई निठल्ला और कामचोर था, क्या तुम भी उसकी तरह निकलोगी... यह ताने भरी चंद लाइन पढ़ाई के दौरान स्कूल टीचर ने दसवीं की छात्रा से बोली थी। फिर 92 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली छात्रा ने रिजल्ट के अगले दिन फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। भाई का आरोप है कि टीचरों की बात जेहन में उतार बहन ने पहले खुद को साबित कर सबके मुंह में तमाचा मारा, फिर तानों से टूटकर उसने जान दी है।

कानपुर के पनकी रतनपुर शिवालिक भवन निवासी 16 वर्षीय वैशाली सिंह हाईस्कूल की छात्रा थी। उसने 92 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। परिवार में मां काजल और भाई प्रिंस हैं। पिता वीरेंद्र सिंह का दो साल पहले निधन हो चुका है, जिसके बाद मां एक कपड़े के शोरूम में काम कर परिवार का पालन-पोषण कर रही हैं। गुरुवार देर शाम मां काजल ने बेटी को फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। उन्होंने बेटे प्रिंस को फोन कर बहन से बात कराने की बात कही। प्रिंस जब पहली मंजिल पर स्थित कमरे में पहुंचा तो देखा वैशाली का शव फंदे से लटक रहा था। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्यों का संकलन कर मोबाइल को कब्जे में लिया जिसमें वॉयस रिकार्डिंग मिली है।

पनकी थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और न ही जान देने के कारण की वाइस रिकार्डिंग मिली। फिलहाल, परिजनों के आरोपों को ध्यान में रख जांच की रही है।छात्रा के भाई प्रिंस ने बताया कि पहले वह इसी विद्यालय में पढ़ता था, लेकिन 11वीं कम नंबर आने पर पढ़ाई छोड़ दी। इसके बाद स्कूल के कुछ शिक्षक वैशाली की तुलना उससे कर ताने मारते थे। इससे वह मानसिक तनाव में रहने लगी। हाल के दिनों में वह चुप भी रहने के साथ और हंसना-बोलना भी कम कर दिया था। मां का पैसा बर्बाद होने का डर परेशान करता था।


Next Story