भारत

नहीं चुका पाए कर्ज, 3 लोगों ने की खुदकुशी

jantaserishta.com
6 Jan 2023 1:37 PM IST
नहीं चुका पाए कर्ज, 3 लोगों ने की खुदकुशी
x

DEMO PIC 

मचा कोहराम.
तिरुवनंतपुरम (आईएएनएस)| कर्ज चुकाने में असमर्थ एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने शुक्रवार को खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। 48 वर्षीय रमेशन ने कर्ज ले रखा था, लेकिन वह भुगतान नहीं कर पा रहा था। इसी से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। रमेशन मध्य पूर्व के एक देश में काम करता था और बुधवार को केरल लौटा था। उसने अपनी 46 वर्षीय पत्नी सुलजाकुमारी और 23 वर्षीय बेटी रेशमा के साथ खुद को तिरुवनंतपुरम के उपनगर कदिनमकुलम में अपने घर के एक कमरे में बंद कर लिया और आग लगा ली।
पड़ोसियों ने घर से चीखने की आवाजें सुनीं और कमरे का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
रमेशन के ससुराल के लोग भी वहीं रहते थे। उसके ससुर ने कहा कि रमेशन ने जिन लोगों से पैसे उधार लिए थे, उनके उत्पीड़न के कारण उसने यह कदम उठाया।
पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है और अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story