
ऊना। कडक़ड़ाती ठंड के चलते जिला ऊना में धुंध व कोहरे का कोहराम दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने रविवार की रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात्रि दर्ज की है। सोमवार की सुबह मौसम विभाग ने जिला ऊना का न्यूनतम तापमान 1.4 …
ऊना। कडक़ड़ाती ठंड के चलते जिला ऊना में धुंध व कोहरे का कोहराम दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने रविवार की रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात्रि दर्ज की है। सोमवार की सुबह मौसम विभाग ने जिला ऊना का न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया। वहीं, जिला का अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया, जो पिछले 24 घंटे के मुकाबले 2.0 डिग्री सेल्सियस ज्यादा मापा गया है। धुंध व कोहरे से मानव जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है।
कडक़ड़ाती ठंड में जहां लोग अपने-अपने घरों में दुबके हुए हैं तो वहीं पशु-पक्षी भी घोंसलों-आलणों से बाहर नहीं आ रहे हैं। शहर ऊना में धुंध व कोहरे के कारण स्थिति ऐसी हो चुकी है कि सुबह-सवेरे सडक़ पर सफर करने के लिए विजिबिलिटी 30 से 40 मीटर की दूरी से ज्यादा नहीं है और रात के समय तो धुंध का प्रकोप और अधिक बढ़ रहा है। धुंध की सफेद चादर के आगे वाहनों की हेडलाइटों की रोशनी फीकी पड़ रही है। जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की ओर से सोमवार को धुंध व कोहरे के बीच विजिबिलिटी 92 प्रतिशत दर्ज की है। अगर पिछले दिनों की बता करें तो जिला ऊना में रविवार अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था तो न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। शनिवार को जिला ऊना का अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया था तो न्यूनतम तामपान 2.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। बता दें कि सर्दी के इस सीजन में अब तक सबसे कम न्यूनतम तापमान 8 जनवरी दिन सोमवार को 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया तो सबसे कम अधिकतम तापमान 2 जनवरी को 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, शहर के लोगों में राज कुमार, विपन कुमार, दया, राहुल शर्मा, प्रेम कुमार, दयावंती, रोहानी, प्रेमा, रोमन, दिया, प्रिया, काजल, अजय, कमला, अनु, प्रीत, शालू, बीनू, सतीश कुमार, रविंद्र कुमार, पिहू, दिनेश कुमार, बलविंद्र ङ्क्षसह, कुलविंद्र ङ्क्षसह, राजेंद्र कुमार, मोहन लाल, अश्वनी कुमार, दरवारा लाल, मोहन दास, जगतार सिंह आदि ने कहा कि इन दिनों सर्दी के मौसम के चलते ठंड का स्तर दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। लोगों को दिनभर अलाव सेकने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। लोग ठंड में ठिठुरने को मजबूर हैं।
जिला ऊना में पिछले 10 दिनों से मौसम खराब चल रहा है। कुछ-कुछ समय के लिए सूर्य देवता धुंध व कोहरे से बाहर निकल रहे हैं, लेकिन फिर से स्थिति वैसे की वैसे हो रही है। परंतु लोग पिछले दिनों से सूर्य देव के दर्शनों के लिए लोग तरस चुके हैं और अच्छी धूप सेकने के लिए इंतजार कर रहे हैं।
