भारत

इजरायल और ईरान मामले में यूएन को हस्तक्षेप करना चाहिए : तारिक अनवर

jantaserishta.com
13 Jun 2025 5:26 PM IST
इजरायल और ईरान मामले में यूएन को हस्तक्षेप करना चाहिए : तारिक अनवर
x
नई दिल्ली: ईरान में हवाई हमलों को कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने इजरायल की दादागिरी करार दिया है। उन्होंने इस मामले में यूएन से तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है। शुक्रवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान तारिक अनवर ने कहा कि इजरायल अपनी शक्तियों का गलत इस्तेमाल कर रहा है। काफी समय से इजरायल लगातार दादागिरी कर रहा है।
कांग्रेस सांसद का मानना है कि इजरायल की आक्रामकता को कुछ देशों का समर्थन प्राप्त है, जिससे उसका हौसला बढ़ा है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) और अमेरिका जैसे देशों से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि इससे पहले हमने गाजा और फिलिस्तीन में देखा क्या हुआ है। वहां पर इजरायल के हवाई हमलों में लगातार ह्यूमन राइट्स की अवहेलना हो रही है। दुखद है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय चुप्पी साधे हुए है। अमेरिका जैसे देशों को इसमें हस्तक्षेप करना चाहिए।
अहमदाबाद विमान हादसे पर कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कहा कि यह अच्छी बात है कि पीएम मोदी वहां गए। इतनी बड़ी घटना हुई है और यह उनके गृह राज्य में हुई है, इसलिए उनका जाना अनिवार्य था। यदि वे नहीं जाते, तो यह अपने आप में गलत होता।
बता दें कि इजरायल-ईरान तनाव के बीच एयर इंडिया ने कई उड़ानों के रूट को डायवर्ट कर दिया है। एयर इंडिया ने एक बयान में कहा कि ईरान में मौजूदा स्थिति के कारण वहां के हवाई क्षेत्र को बंद करने और हमारे यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, एयर इंडिया की उड़ानों का मार्ग बदला जा रहा है या उन्हें वापस भेजा जा रहा है।
एयर इंडिया ने प्रभावित उड़ानों की जानकारी साझा करते हुए बताया कि कौन-सी उड़ानों का रूट बदला गया है और कौन-सी उड़ानें वापस लौट रही हैं। वहीं, भारतीय दूतावास ने भी इजरायल में भारतीय नागरिकों को एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें उन्हें सतर्क रहने, अनावश्यक आवाजाही से बचने और स्थानीय सुरक्षा निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story