भारत
उमेश पाल हत्याकांड: अतीक और अशरफ 4 दिन की पुलिस रिमांड पर
jantaserishta.com
13 April 2023 3:33 PM IST

x
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) (आईएएनएस)| प्रयागराज में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) अदालत ने गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। प्रयागराज पुलिस ने उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया। यूपी पुलिस को उमेश पाल हत्याकांड में नामजद आरोपियों अतीक अहमद और अशरफ के खिलाफ साजिशकर्ता के तौर पर पर्याप्त सबूत मिले हैं।
इसके आधार पर पुलिस ने कोर्ट में 14 दिन की रिमांड मांगी थी।
एसटीएफ ने अतीक और अशरफ से पूछताछ की लंबी फेहरिस्त तैयार की है।
उमेश पाल हत्याकांड में अतीक का पूरा परिवार फंसा हुआ है। कुछ सदस्य जेल में हैं और कुछ फरार हैं। अतीक की पत्नी, बेटा, बहन और भतीजी फरार हैं।
प्रयागराज पुलिस ने कोर्ट से कहा कि दोनों भाइयों से संयुक्त पूछताछ जरूरी है।
पुलिस ने अदालत को बताया कि शाइस्ता परवीन और आयशा की भूमिका शूटरों के मददगारों की थी।
कोर्ट में सुनवाई चल ही रही थी कि एसटीएफ ने अतीक के बेटे असद और शूटर गुलाम को झांसी में एनकाउंटर में मार गिराया।
ये दोनों उमेश पाल हत्याकांड में वांछित थे और इनके सिर पर पांच लाख रुपये का इनाम था।
Tagsउमेश पाल हत्याकांडप्रयागराजप्रयागराज न्यूज़प्रयागराज पुलिसUmesh Pal murder casePrayagrajPrayagraj NewsPrayagraj Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





