भारत

उमेश पाल हत्याकांड: अतीक के बेटे असद की मदद करने वाले गिरफ्तार

jantaserishta.com
9 April 2023 6:05 PM IST
उमेश पाल हत्याकांड: अतीक के बेटे असद की मदद करने वाले गिरफ्तार
x
हत्या के बाद दिल्ली आ गया था।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश की एक जेल में बंद गैंगस्टर अतीक अहमद का बेटा असद, 2005 के बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या के बाद दिल्ली आ गया था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस सिलसिले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्र ने कहा, असद दिल्ली के संगम विहार आया जहां वह करीब 15 दिन अपने सहयोगी के घर रहा। पुलिस ने घर के मालिक की पहचान जावेद के रूप में की। पुलिस ने उसके तीन सहयोगियों की पहचान की जो उसे दिल्ली में छुपाने में मदद की थी।
दिल्ली प्रवास के दौरान असद ने अपने एक सहयोगी को मेरठ भेजा। उनके सहयोगी ने मेरठ में पैसा इकट्ठा किया और उन्हें नकदी सौंपने के लिए दिल्ली लौट आया।
सूत्र ने बताया कि अतीक अहमद का एक पुराना ड्राइवर दिल्ली में रहता है और उसने ही असद को मेरठ से पैसे दिलाने में मदद की थी।
उत्तर प्रदेश एसटीएफ स्पेशल सेल के संपर्क में है। असद की मदद कौन कर रहा था, इसका पता लगाने के लिए वे एनसीआर में छापेमारी कर रहे हैं। स्पेशल सेल ने जिन तीन लोगों को दिल्ली में हिरासत में लिया है, उनसे फिलहाल पूछताछ की जा रही है।
असद इस साल 24 फरवरी को हुई गोलीबारी की घटना में वांछित है, जिसमें उमेश पाल मारा गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story