भारत

उमर खालिद बहन की शादी में शामिल होने के लिए तिहाड़ जेल से जमानत पर हुआ रिहा

jantaserishta.com
23 Dec 2022 12:13 PM IST
उमर खालिद बहन की शादी में शामिल होने के लिए तिहाड़ जेल से जमानत पर हुआ रिहा
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| छात्र कार्यकर्ता उमर खालिद को शुक्रवार को तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया। अदालत ने उसे अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए सात दिन की अंतरिम जमानत दी है। जेल के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, उन्हें शुक्रवार सुबह 7 बजे रिहा कर दिया गया। दिल्ली की एक अदालत ने 12 दिसंबर को अंतरिम जमानत दी थी। उसने अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए जमानत याचिका दायर की थी। खालिद ने हालांकि दो सप्ताह के लिए जमानत मांगी थी।
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमिताभ रावत ने आदेश पारित करते हुए स्पष्ट किया था कि अंतरिम जमानत 23 दिसंबर से शुरू होगी और 30 दिसंबर को उसे आत्मसमर्पण करना होगा।
खालिद सितंबर 2020 से हिरासत में है। उसे पहले 18 अक्टूबर को न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल और न्यायमूर्ति रजनीश भटनागर की विशेष पीठ ने जमानत देने से इनकार कर दिया था।
खालिद ने 18 नवंबर को दिल्ली की एक अदालत के समक्ष अंतरिम जमानत के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता त्रिदीप पाइस के माध्यम से एक आवेदन दिया था।
इससे पहले, दिल्ली पुलिस ने खालिद की जमानत अर्जी का यह कहते हुए विरोध किया था कि वह सोशल मीडिया के माध्यम से गलत सूचना फैला सकता है और समाज में अशांति पैदा कर सकता है।
पुलिस ने कहा, आवेदक की रिहाई का और विरोध किया जाता है क्योंकि उसकी अंतरिम जमानत अवधि के दौरान सोशल मीडिया के इस्तेमाल से गलत सूचना फैलाने की बहुत संभावना है जिसे रोका नहीं जा सकता और इससे समाज में अशांति पैदा होने की संभावना है। वह गवाहों को भी प्रभावित कर सकता है।
खालिद 2020 के दिल्ली दंगों के लिए साजिश रचने का आरोपी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story