भारत
उमर अहमद इलियासी को मिली Y+ कैटेगरी की सुरक्षा, मोहन भागवत को 'राष्ट्रपिता' कहकर चर्चा में आए थे, जानें पूरी जानकारी
jantaserishta.com
12 Oct 2022 12:31 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC
धमकी मिली थी.
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के प्रमुख डॉ. उमर अहमद इलियासी को Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी है. हाल ही में उमर अहमद इलायासी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की थी. इलियासी ने मोहन भागवत को 'राष्ट्रपिता' बताया था. जिसके बाद उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं. केंद्रीय गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, आईबी की रिपोर्ट के बाद इलियासी को एमएचए ने सुरक्षा दी है.
दरअसल संघ प्रमुख मोहन भागवत को 'राष्ट्रपिता' और 'राष्ट्रऋषि' बताने पर ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन (AIIO) के प्रमुख डॉ. उमर अहमद इलियासी को धमकी मिली थी. चीफ इमाम के मुताबिक उन्हें इंग्लैंड से फोन आया था. डॉ. उमर अहमद इलियासी ने कहा कि एक शख्स ने पहले फोन कर नाराजगी जताई फिर अपशब्दों का प्रयोग किया और धमकी दी. चीफ इमाम ने सोशल मीडिया पर भी धमकी मिलने की बात कही है.
हालांकि धमकी के बावजूद चीफ इमाम अपने शब्दों पर कायम रहे. इमाम का कहना था कि मोहन भागवत को उन्होंने बुलाया था. उन्हें राष्ट्रपिता और राष्ट्रऋषि बोला था इन शब्दों को वह वापस नहीं लेंगे, परिणाम चाहे जो भी हो. चीफ इमाम ने बताया था कि उन्होंने थाने में धमकी को लेकर शिकायत दी और सरकार और एजेंसियों को इसकी जानकारी है. बता दें कि चीफ इमाम के पास पहले से ही सुरक्षा मौजूद थी.
इसके अलावा चीफ इमाम ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) पर लगे बैन को भी सही ठहराया था. उनका कहना था कि सरकार के पास सबूत थे, इसलिए कार्रवाई की गई. बता दें कि 22 सितंबर को दिल्ली के कस्तूरबा गांधी मार्ग पर स्थित एक मस्जिद में मोहन भागवत और डॉ. उमर अहमद इलियासी के बीच मुलाकात हुई थी. इसके बाद भागवत उत्तरी दिल्ली के आजादपुर में स्थित एक मदरसे में पहुंचे थे. यहां भागवत जब बच्चों से बात कर रहे थे, तभी इलियासी ने उन्हें 'राष्ट्रपिता' बताया था. उन्होंने कहा था कि मोहन भागवत आज मेरे निमंत्रण पर आए हैं. वह 'राष्ट्र-पिता' और 'राष्ट्रऋषि' हैं. उनकी आज की यात्रा से देश में एक अच्छा संदेश जाएगा. भगवान की पूजा करने के हमारे तरीके अलग हैं लेकिन सबसे बड़ा धर्म मानवता है. हमारा मानना है कि देश पहले आता है.
AIIO का दावा है कि वो दुनिया में इमामों का सबसे बड़ा संगठन है. इनका ये भी दावा है कि इस संगठन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली हुई है. उमर अहमद इलियासी ने कई राज्यों में मदरसों के सर्वे को भी ठीक बताया था. तब उन्होंने कहा था कि जो सर्वे हो रहा है वो ठीक है. मदरसों का सर्वे हो, उन्हें आधुनिक तालीम दी जाए.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





