
x
फाइल फोटो
भोपाल (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आबकारी नीति में किए गए संशोधन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती शनिवार 11 मार्च को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का सम्मान करेंगी। यह सम्मान समारोह माता बेटी बाई स्मृति शिक्षण समिति द्वारा आयोजित किया गया है। मध्य प्रदेश सरकार ने नई आबकारी नीति के तहत शराब दुकानों के आसपास चलने वाले अहातों को बंद करने का फैसला किया है। वहीं स्कूल और धार्मिक स्थलों से पहले से ज्यादा दूरी पर शराब दुकान स्थापित करने का प्रावधान किया गया है।
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती लगातार नशा मुक्ति के लिए अभियान चलाए हुए हैं और शराब नीति में हुए संशोधन से वे संतुष्ट भी हैं। यही कारण है कि माता बेटी बाई स्मृति शिक्षण समिति ने 11 मार्च को मुख्यमंत्री चौहान के सम्मान का ऐलान किया है।
उमा भारती के हस्ताक्षर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि मध्य प्रदेश में मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा एवं हितों के अनुरूप आबकारी नीति लाने पर मुख्यमंत्री चौहान के अभिनंदन का आयोजन किया गया है।
ज्ञात हो कि पूर्व में मुख्यमंत्री के सम्मान का ऐलान किया गया था, मगर सीधी के पास हुए हादसे के चलते उसे निरस्त कर दिया गया था।
Tagsमध्य प्रदेश सरकारमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश न्यूज़बीजेपीउमा भारतीशिवराज सिंह चौहानMadhya Pradesh GovernmentMadhya PradeshMadhya Pradesh NewsBJPUma BhartiShivraj Singh Chouhan
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





