भारत

अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में जुड़वा बच्चों की पुष्टि, मां ने अस्पताल पर लगाया बच्चा चोरी का आरोप

jantaserishta.com
3 Sept 2023 6:18 PM IST
अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में जुड़वा बच्चों की पुष्टि, मां ने अस्पताल पर लगाया बच्चा चोरी का आरोप
x
पढ़े पूरी खबर
कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक बच्चा चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने अस्पताल प्रशासन पर बच्चा चोरी का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में जुड़वा बच्चों की पुष्टि हुई थी लेकिन डिलीवरी के बाद सिर्फ एक बच्चा दिया। शनिवार को ज्वाइंट सीपी आनंद प्रकाश तिवारी से पीड़िता ने अस्पताल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जांच कर विधिक कार्यवाही के आदेश दिए गए हैं।
खलील नगर फतेहपुर स्थित मिड कॉलोनी के अनुराग सचान की पत्नी सोनी 24 जुलाई को अकबरपुर गई थी। वह गर्भ से थी। पेट में दर्द होने पर अकबरपुर स्थित राजावत हॉस्पिटल में अनुराग ने पत्नी को दिखवाया। वहां सोनी का अल्ट्रासाउंड किया। अनुराग के मुताबिक, अल्ट्रासाउंड में जुड़वा बच्चे दिखने पर डॉक्टर ने ऑपरेशन कर डिलीवरी की सलाह दी। फीस अधिक होने पर अनुराग ने कल्याणपुर के ग्रेस हॉस्पिटल में काम करने वाली भाभी सीमा से संपर्क किया। सीमा ने ग्रेस हॉस्पिटल में डिलीवरी की सलाह दी। 2 अगस्त को सोनी की ग्रेस हॉस्पिटल में डॉ. अनुभा वार्ष्णेय की देखरेख में डिलीवरी हुई। अस्पताल प्रबंधन ने एक बच्ची के जन्म देने की जानकारी दी। सोनी ने अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट के बारे में अनुराग को बताया कि एक बच्चा अस्पताल से चुरा लिया गया है। अनुराग ने शिकायत कंट्रोल रूम में की। शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने जांच तो की मगर कार्रवाई नहीं हुई।
इस मामला में ग्रेस अस्पताल के संचालक राजेश कुमार ने बताया कि डिलीवरी के दौरान महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया था। अल्ट्रासाउंड में जुड़वा बच्चों की रिपोर्ट झूठी है। पूर्व में भी प्रकरण की जांच हुई थी जिसमें अस्पताल प्रबंधन ने बच्ची के जन्म से जुड़े साक्ष्य सौंपे हैं। वहीं ज्वाइंट सीपी आनंद प्रकाश तिवारी ने कहा कि शिकायत मिली है। पीड़िता से दस्तावेज लिए गए हैं। कानपुर देहात और कल्याणपुर के अस्पताल से जांच होगी। घटना सही निकलती है तो यह गंभीर मामला होगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story