भारत
यूकेएसएसएससी: अपना पक्ष न रखने वालों को एसटीएफ बनाएगा आरोपी
jantaserishta.com
6 Jun 2023 11:26 AM IST

x
देहरादून (आईएएनएस)| यूकेएसएसएससी मामले में अब अपना पक्ष न रखने वाले अभ्यर्थी आरोपी बनाए जा सकते हैं। अलग से कोर्ट में सप्लीमेंट्री चार्जशीट भेजी जाएगी। पिछले साल मई में एसटीएफ ने रायपुर में दर्ज पेपर लीक मामले की जांच शुरू की थी। इस मुकदमे में 44 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। जबकि, अन्य तीन मामलों में 13 और आरोपी दबोचे गए थे। उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा समेत अन्य परीक्षा धांधलियों में चिह्न्ति अभ्यर्थियों में से कुछ अब भी एसटीएफ के सामने नहीं आए हैं। इन्हें पूछताछ के लिए कई बार नोटिस जारी किए जा चुके हैं। ऐसे में इन अभ्यर्थियों को भी अब आरोपी बनाया जा सकता है। इनके खिलाफ मुकदमों में अलग से सप्लीमेंट्री चार्जशीट कोर्ट भेजी जाएगी। फिलहाल एसटीएफ ऐसे कई अभ्यर्थियों से पूछताछ की कोशिश कर रही है।
बता दें कि पिछले साल मई में एसटीएफ ने रायपुर में दर्ज ने पेपर लीक मामले की जांच शुरू की थी। इस मुकदमे में 44 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। जबकि, अन्य तीन मामलों में 13 और आरोपी दबोचे गए थे। 200 से अधिक अभ्यर्थियों को चिह्न्ति किया गया था। इनमें से ज्यादातर ने पेपर खरीदकर परीक्षा दी थी। कई अभ्यर्थी ऐसे भी हो सकते हैं जिन्होंने पेपर को आगे किसी और को बेचा।
यही जानने के लिए उनकी कॉल डिटेल आदि खंगाली गई थी। इन संदिग्ध अभ्यर्थियों को पूछताछ के लिए एसटीएफ ने कई बार नोटिस जारी किए हैं, लेकिन बहुत से अभ्यर्थी अपना पक्ष नहीं रख पाए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इन अभ्यर्थियों ने यदि जल्द पक्ष नहीं रखा तो उन्हें भी विभिन्न मुकदमों में आरोपी बनाया जा सकता है। एडीजी कानून व्यवस्था डॉ. वी मुरुगेशन ने बताया कि पेपर बेचने और खरीदने वाले अभ्यर्थियों की जांच अब भी चल रही है। उनकी भूमिका का पता लगने के बाद उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए अलग से चार्जशीट दाखिल की जाएगी। बता दें कि इन मामलों में 23 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की गई थी। लगभग सभी आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट भी कोर्ट में जा चुकी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





