भारत

सऊदी अरब पहुंचे यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की

Subhi
27 March 2026 6:48 AM IST
सऊदी अरब पहुंचे यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की
x

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की अचानक सऊदी अरब पहुंचे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि यहां उनकी कई अहम बैठकें होने वाली हैं। हालांकि इस दौरे की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन इसे पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और सुरक्षा सहयोग से जोड़कर देखा जा रहा है।

जेलेंस्की ने हाल ही में बताया था कि यूक्रेन पश्चिम एशिया और खाड़ी के पांच देशों, सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत और जॉर्डन, की मदद कर रहा है। यूक्रेन इन देशों को ड्रोन हमलों से बचने के लिए तकनीक और सिस्टम तैयार करने में सहायता दे रहा है। यूक्रेन ने रूस के साथ युद्ध के दौरान सस्ते और असरदार ड्रोन इंटरसेप्टर विकसित किए हैं, जो अब दुनिया में काफी डिमांड में हैं।इस सहयोग के बदले यूक्रेन खाड़ी देशों से हाई-टेक एयर डिफेंस मिसाइल मांग रहा है। यूक्रेन को इन मिसाइलों की जरूरत रूस के लगातार हो रहे हमलों को रोकने के लिए है।यूक्रेन यह भी देख रहा है कि वह होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षा बहाल करने में कोई भूमिका निभा सकता है या नहीं। यह इलाका तेल सप्लाई के लिए बेहद अहम है और यहां किसी भी तनाव का असर पूरी दुनिया पर पड़ता है।


Next Story