भारत

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी से मांगी मदद, की फोन पर बात

jantaserishta.com
26 Feb 2022 6:45 PM IST
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी से मांगी मदद, की फोन पर बात
x

नई दिल्ली: यूक्रेन के राष्ट्रपति Zelensky ने पीएम मोदी से फोन पर बात की है. युद्ध की स्थिति के बीच Zelensky ने भारत से मदद की अपील की है. उन्होंने बताया है कि इस समय उनकी धरती पर एक लाख से अधिक आक्रमणकारी ने हमाल कर दिया है. उन्होंने बातचीत के दौरान पीएम मोदी से राजनीतिक समर्थन की अपील की है. वे Security Council में भारत की तरफ से अपने पक्ष में समर्थन चाहते हैं.


अब इस समय यूक्रेन के राष्ट्रपति की पीएम मोदी से ये बातचीत काफी अहम है क्योंकि हाल ही में यूक्रेन ने भारत के रुख पर आपत्ति जाहिर की थी. भारत ने एक न्यूट्रल स्टैंड लिया था लेकिन यूक्रेन मदद की आस लगाए बैठा था. ऐसे में अब जब फोन पर दोनों बड़े नेताओं की बात हुई है तो फिर मदद से लेकर समर्थन पर जोर दिया गया है. राष्ट्रपति Zelensky के लिए ये ज्यादा जरूरी है कि यूएन काउंसिल में भारत उसका समर्थन करे. लेकिन इस पूरे विवाद पर भारत ने अभी तक किसी का भी स्टैंड नहीं लिया है, उसका रुख न्यूट्रल है और वो सिर्फ बातचीत के जरिए समाधान पर जोर दे रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story