भारत

यूक्रेन युद्ध संकट: 218 भारतीयों को लेकर दिल्ली पहुंचा विमान

jantaserishta.com
1 March 2022 3:26 PM IST
यूक्रेन युद्ध संकट: 218 भारतीयों को लेकर दिल्ली पहुंचा विमान
x

नई दिल्ली: यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए केंद्र सरकार ऑपरेशन गंगा चला रही है. इसके तहत मंगलवार को रोमानिया से 218 भारतीयों को लेकर एक विमान दिल्ली पहुंचा. इसके अलावा हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट से भी एक विमान दिल्ली पहुंचा है. इसमें 216 भारतीयों को वापस लाया गया है. केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने दिल्ली एयरपोर्ट पर भारतीयों का स्वागत किया. उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार यूक्रेन में फंसे हर भारतीय को वापस लाने के लिए पूरी कोशिश कर रही है.

बता दें कि यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए सरकार ऑपरेशन गंगा चला रही है. इसकी शुरुआत 26 फरवरी को हुई थी. इस मुहिम के तहत अब तक 2 हजार से ज्यादा भारतीयों का वापस लाया जा चुका है. बीते दिन बुडापेस्ट से 240 भारतीयों को लेकर एक विमान दिल्ली पहुंचा था.
इस बीच सरकार ने ऑपरेशन गंगा में वायुसेना को जोड़ने का भी फैसला किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वायुसेना को निर्देश भी दिए हैं. आज मंगलवार से वायुसेना का सी-17 विमान भारतीयों को वापस लाएगा.
रूस और यूक्रेन के बीच जंग का आज छठा दिन है. युद्ध की शुरुआत 24 फरवरी को शुरू हुई थी. सोमवार को बेलारूस की सीमा पर रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल के बीच वार्ता हुई. हालांकि बातचीत में कोई नतीजा नहीं निकला.
सरकार ने यूक्रेन के पड़ोसी देशों में चार केंद्रीय मंत्रियों को भेजने का निर्णय लिया है. केंद्रीय मंत्री ज्योतिराधित्य सिंधिया, किरण रिजिजू वीके सिंह और हरदीप सिंह पुरी को भारतीयों की मदद की जिम्मेदारी दी गई है. ज्योतिराधित्य सिंधिया रोमानिया और मोलदोवा, किरण रिजिजू स्लोवाकिया, हरदीप सिंह पुरी हंगरी और जनरल (रि) वीके सिंह पोलैंड जाएंगे.





jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story