भारत

जंग का ऐलान: रूसी हमले में यूक्रेन को हुआ भारी नुकसान, NATO ने बुलाई आपात बैठक

jantaserishta.com
24 Feb 2022 11:49 AM IST
जंग का ऐलान: रूसी हमले में यूक्रेन को हुआ भारी नुकसान, NATO ने बुलाई आपात बैठक
x

नई दिल्ली: यूक्रेन पर रूस का मिलिट्री एक्शन जारी है, इसमें यूक्रेन पर रूस की तरफ से हवाई हमले भी किए जा रहे हैं. अब रूस की सेना ने बताया है कि उन्होंने यूक्रेन के सैन्य और हवाई अड्डों को निशाना बनाकर तबाह कर दिया है. वहीं दूसरी तरफ यूक्रेन ने सख्त तेवर दिखाते हुए कहा है कि वह हार मानने वाला नहीं है.

रूस की सैन्य कार्रवाई के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने रूसी भाषा में संबोधन दिया है. इस भावुक भाषण में कहा गया है कि यूक्रेन के लोग और सरकार शांति चाहती है. लेकिन अगर हम पर हमला होता है, हमारे देश को हमसे छीनने की कोशिश होती है, आजादी छीनने की कोशिश होती है, हमारी, हमारे बच्चों की जिंदगी छीनने की कोशिश होती है तो हम अपना बचाव करेंगे. जब आप (रूस) हमपर हमला करेंगे तो हमारा सीना देखेंगे, हमारी पीठ नहीं.
रूसी हमले से यूक्रेन में लगातार नुकसान की खबरों के बीच NATO ने आपात बैठक बुलाई है.
भारत का रुख तटस्थ - विदेश राज्य मंत्री
विदेश राज्य मंत्री डॉ. राजकुमार रंजन सिंह ने कहा कि, भारत का रुख तटस्थ है. हम शांतिपूर्ण समाधान की उम्मीद करते हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story