Ukraine-Russia war: विदेश मंत्री बोले- प्रधानमंत्री के निर्देश पर हमने ऑपरेशन गंगा लॉन्च किया, 22500 से अधिक छात्रों को भारत वापस लाए

नई दिल्ली: यूक्रेन और रूस के बीच आज लगातार 20वें दिन जंग जारी है. इस बीच यूक्रेन से भारतीयों की वापसी को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राज्यसभा में बयान दिया है. एस जयशंकर ने कहा कि मुश्किल हालातों में भी हम अपने 22500 से अधिक छात्रों को भारत वापस लाए हैं. हम लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा कर रहे थे लेकिन हमारे सामने चुनौती यह थी कि हमारे नागरिकों को पूरी तरह सुरक्षित रखा जा सके.
प्रधानमंत्री के निर्देश पर हमने ऑपरेशन गंगा लॉन्च किया, जिसके अंतर्गत यूक्रेन-रूस के बीच चल रहे संघर्ष की स्थिति के दौरान चुनौतीपूर्ण निकासी अभियान चलाया गया। इसके लिए हमारा समुदाय चुनौतियों का सामना करते हुए यूक्रेन के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद था: विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर pic.twitter.com/5aeVMOlo02
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 15, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





