भारत

Ukraine Crisis: यूक्रेन में फंसे बाड़मेर के छात्र, सरकार से लगाई गुहार

Rani Sahu
25 Feb 2022 5:26 PM GMT
Ukraine Crisis: यूक्रेन में फंसे बाड़मेर के छात्र, सरकार से लगाई गुहार
x
रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले से पूरी दुनिया चिंतित है

रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले से पूरी दुनिया चिंतित है। यूक्रेन में विभिन्न पाठ्यक्रमों की पढ़ाई करने गए छात्र भी फंसे हुए है। इनमें से बाड़मेर के कुछ छात्र भी शामिल है। मेडिकल की पढ़ाई करने गए छात्र अब सोशल मीडिया के जरिए उन्हें वहां से निकालने की अपील कर रहे है। यह छात्र अब तक तो सुरक्षित ठिकानों में बंद, लेकिन उन्हें इस बात का डर है कब क्या होगा। ऐसे में डर के साए में पल-पल घुट रहे छात्र जल्द से जल्द वहां से निकालने की अपील कर रहे है। जिले के चैहटन के बिसारणिया गांव का अशोक डेलु मेडीकल की पढ़ाई कर रहा है। यूक्रेन के वेस्टर्न पार्ट में रोमानिया बार्डर पर फंसे अशोक ने एक वीडियो भेज उसे वहां से निकालने की अपील की है।

डिग्री की वजह से फंसे अशोक
अशोक ने कहा कि उसके इलाके में इमरजेंसी व कर्फ्यू लगा हुआ है। बम गिर रहे है। वहां के अधिकारियों ने उसे घर से बाहर निकलने से मना किया है। उसके पास खाने-पीने का ज्यादा सामान नहीं है। ऐसे में वह बहुत डरा हुआ है। अशोक ने कहा कि कब क्या हो जाए, इसका पता नहीं, ऐसे में भारत सरकार, राजस्थान सरकार उसे जल्द से जल्द वहां से निकाले। खाने-पीने के लिए कुछ नहीं है। अशोक ने बताया कि तनाव की स्थिति में यूनिवर्सिटी और एंबेसी नेएडवाजरी थी कि जिनको यूक्रेन में रूकने की जरूरत है वो यहां पर रुक सकते है। तीन महीने बाद मेरा लास्ट ईयर का एग्जाम था, उसके बाद डिग्री मिलती। इसलिए रुक गया।
अशोक बोले-छात्रों में डर का माहौल
अशोक ने बताया कि छात्रों में डर और दहशत का माहौल है। बकौल अशोक उनके खाने-पीने के लिए कुछ भी नहीं है। कई छात्र अंडरग्राउंड में कहीं पर छिपे हुए है और जीवित रहने के लिए जंग लड़ रहे है। हमारी एक ही गुजारिश है कि हमें जल्द से जल्द निकाला जाए। इस बीच बाड़मेर के दो छात्र
Next Story