भारत

UK Crime Update: शांत प्रदेश में महिला अपराध के मामलो में नैनीताल दूसरे नबंर पर

Admindelhi1
27 Jun 2024 11:15 AM GMT
UK Crime Update: शांत प्रदेश में महिला अपराध के मामलो में नैनीताल दूसरे नबंर पर
x
अब पहाड़ों में ज्यादा हो रहे महिला अपराध

नैनीताल: शांत प्रदेश कही जाने वाली देवभूमि में भी अब अपराध बढ़ने लगे हैं। महिला अपराधों में भी दिन पर दिन बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पुलिस के लिए महिला अपराधों पर लगाम लगाना एक बड़ी चुनौती बन रही है। पिछले पांच महीनों में हुए महिला अपराध के आंकड़ों पर नजर डालें तो पहाड़ों पर भी अब महिला अपराध बढ़ रहे हैं। जिसमें पिथौरागढ़ और नैनीताल में भी अब ज्यादा महिला अपराध हो रहे हैं।

महिला अपराध में नैनीताल दूसरे नबंर पर: महिला अपराध मामले में कुमाऊं में जहां ऊधम सिंह नगर पहले स्थान पर है तो वहीं नैनीताल दूसरे नंबर पर है। एक जनवरी 2024 से 31 मई 2024 के बीच नैनीताल जिले में 149 महिला अपराध के मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही इन दोनों जिलों से साइबर यौन अपराध और मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण अधिनिमय के तहत नैनीताल में एक और ऊधमसिंह नगर में चार मामले पांच महीने में दर्ज हुए हैं।

पहाड़ी जिले पिथौरागढ़ में बढ़ रहे महिला अपराध के मामले: सबसे ज्यादा चिंता की बात तो ये हैं कि पहाड़ों की शांत वादियों में भी अब अपराध बढ़ रहे हैं। सिर्फ अपराध ही नहीं महिला अपराध के मामलों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बीते पांच महीनों में अल्मोड़ा से महिला अपराध के 32 मामले और बागेश्वर से 14 मामले सामने आए हैं। चंपावत में बीते पांच महीने में पुलिस ने महिला अपराध के 40 मामले दर्ज किए। जबकि सबसे ज्यादा मामले पिथौरागढ़ जिले से सामने आए हैं। पिथौरागढ़ पुलिस ने 51 मामले दर्ज किए हैं।

पहाड़ों में ज्यादा हो रहे महिला अपराध: पहाड़ों में ज्यादा महिला अपराध हो रहे हैं। बीते पांच महीनों के आंकड़ें देखें तो ये चौंकाने वाले हैं। ये आंकड़ें पुलिस अधिकारियों की चिंता बढ़ाने वाले हैं। क्योंकि अब पहाड़ों पर भी महिला अपराध ज्यादा हो रहे हैं। कुमाऊं मंडल की बात करें तो महिला अपराध के मामले में ऊधमसिंह नगर जिला पहले स्थान पर हैं। जबकि नैनीताल दूसरे स्थान पर है। बता दें कि एक जनवरी से 31 मई तक पूरे कुमाऊं में महिला अपराध के 660 मुकदमे दर्ज हुए हैं।

कुमाऊं में यूएस नगर में हो रहे हैं सबसे ज्यादा महिला अपराध: कुमाऊं मंडल में महिला अपराध सबसे ज्यादा ऊधम सिंह नगर जिले में हो रहे हैं। अपहरण, दुष्कर्म, हत्या, शीलभंग (जबरन शारीरिक संबंध बनाना), दहेज प्रताड़ना, यौन अपराध के मामले बीते पांच महीने में सबसे ज्यादा ऊधमसिंह नगर पुलिस ने दर्ज किए हैं। एक जनवरी 2024 से 31 मई 2024 के बीच ऊधम सिंह नगर जिले में महिला अपराध के कुल 374 मामले सामने आए हैं।

Next Story