भारत

उज्जैन: तालाब में डूबने से दो किशोर की मौत

jantaserishta.com
4 March 2026 8:58 AM IST
उज्जैन: तालाब में डूबने से दो किशोर की मौत
x
उज्जैन: मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में दो किशोर की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। पुलिस ने जांच में जुट गई है। दोनों किशोर होली खेलने के बाद तालाब में नहाने गए थे। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के राधा पिपलिया गांव के लक्ष्मी सरोवर में नहाने गए, दो किशोर डूब गए। उन्हें बचाने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली।
मृतकों की पहचान दीपेश और रोहित के रूप में हुई है। बताया गया है कि दीपेश और रोहित होली खेलने के बाद तालाब पर नहाने गए थे। उनके साथ शुभम नामक एक अन्य किशोर था। उसने बताया है कि दोनों नहाते हुए गहरे पानी में चले गए और फिर डूब गए। उसने इस घटना की सूचना गांव वालों की दी और गांव वालों ने मौके पर पहुंचकर दीपेश और रोहित को बाहर निकाला।
दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद गांव में शोक व्याप्त है, वही दोनों के शवों के पोस्टमार्टम कराए जाने की तैयारी चल रही है।
दरअसल, त्योहार सहित अन्य अवसरों पर बड़ी संख्या में लोग जलाशय पर स्नान करने जाते हैं और किशोरों की संख्या अन्य वर्ग के लोगों की तुलना में कहीं ज्यादा रहती है। इस तरह के हादसे इन अवसरों पर होना आम बात हो गई है। इसकी वजह भी है क्योंकि सुरक्षा के खास इंतजाम नहीं रहते साथ ही पानी कितना गहरा है इस बात का भी अंदाजा नहीं रहता।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story