भारत

उज्जैन: खोदाई में मिलीं गणेश और मां चामुंडा की मूर्तियां, पहले मिला था शिवलिंग

Kunti Dhruw
12 Aug 2021 9:38 AM GMT
उज्जैन: खोदाई में मिलीं गणेश और मां चामुंडा की मूर्तियां, पहले मिला था शिवलिंग
x
मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर के समीप चल रही.

उज्जैन, मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर के समीप चल रही। खोदाई में मंगलवार को शिवलिंग निकलने के बाद बुधवार को भगवान गणेश, मां चामुंडा और भगवान विष्णु की मूर्तियां भी निकली हैं। पुरातत्व विभाग का कहना है कि यहां शिव मंदिर रहा होगा, इसलिए शिव परिवार संबंधित मूर्तियां निकली हैं। गौरतलब कि मध्य प्रदेश पुरातत्व विभाग द्वारा की जा रही खोदाई में अब तक पुरातन मंदिर का आधार भाग, स्थापत्यखंड, शुंग व कुषाण काल में निर्मित मिट्टी के बर्तन तथा ब्लैक बेसाल्ट का विशाल परिक्रमा पथ सामने आ चुका है।

खंडित हैं मूर्तियां
खोदाई के दौरान मिली मां चामुंडा की मूर्ति चतुर्भुज है। मूर्ति के नीचे शिव का अंकन किया गया है। मां की मूर्ति के हाथों में कपाल, दंड, कटार है। वहीं विष्णु की लघु मूर्ति खंडित है। यह मूर्ति भी चतुर्भुज है। अधिकारियों ने बताया कि खोदाई निरंतर जारी है, इसलिए और भी पुरा-संपदा मिलने की पूरी संभावना है।
शिवलिंग के बाद भगवान गणेश, मां चामुंडा, भगवान विष्णु की मूर्तियां मिली हैं। शिव मंदिरों में इस तरह की मूर्तियां मिलती हैं। यहां शिव मंदिर रहा होगा। खोदाई का कार्य जारी है। सभी पुरा संपदाओं को सहेजा जा रहा है। - डा. ध्रुवेंद्र सिंह जोधा, शोध अधिकारी, पुरातत्व विभाग, उज्जैन, मप्र
Next Story