भारत

हो गई यूजीसी नेट 2022 की घोषणा, जानें कब मिलेगा नोटिफिकेशन

jantaserishta.com
11 April 2022 1:11 PM IST
हो गई यूजीसी नेट 2022 की घोषणा, जानें कब मिलेगा नोटिफिकेशन
x

NTA UGC NET 2022 Date: यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन, UGC NET 2022 दिसंबर 2021 और जून 2022 के मर्ज किए गए सेशंस के लिए परीक्षा जून 2022 में आयोजित की जाएगी. इसकी जानकारी यूजीसी के चेयरमैन एम जगदीश कुमार ने ट्वीट के माध्‍यम से दी है. UGC NET 2022 परीक्षा जून के पहले या दूसरे सप्ताह में आयोजित होने की संभावना है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्‍द ही परीक्षा का डिटेल्‍ड नोटिफिकेशन जारी करेगा.

जगदीश कुमार ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कहा, "दिसंबर 2021 और जून 2022 के मर्ज किए गए सेशंस के लिए, अगला UGC NET 2022 एग्‍जाम जून 2022 के पहले/ दूसरे सप्ताह में आयोजित किया जाएगा. NTA द्वारा डेट्स फाइनल होने के बाद डिटेल्‍स शेड्यूल घोषित किया जाएगा."
एग्‍जाम की फाइनल डेट्स के साथ पूरा शेड्यूल जल्‍द जारी किया जाएगा. शेड्यूल तैयार होने के बाद NTA द्वारा UGC NET 2022 एग्‍जाम डेट की घोषणा की जाएगी. जो उम्मीदवार UGC NET 2022 परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर नोटिफिकेशन चेक करना होगा.
यूजीसी-नेट परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है. हालांकि, COVID-19 महामारी के कारण, UGC ने परीक्षा के सेशंस को मर्ज करने और इसे वर्ष में एक बार आयोजित करने का निर्णय लिया है. यूजीसी नेट, विभिन्न भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में असिस्‍टेंट प्रोफेसरशिप, जूनियर रिसर्च फेलोशिप या दोनों की पात्रता के लिए आयोजित की जाती है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story