भारत

UGC Guidelines for University Exams 2021: देश की सभी यूनिवर्सिटी के लिए UGC की गाइडलाइंस जारी, एग्‍जाम पैटर्न में होगा ये बदलाव, देखें आधिकारिक पत्र

jantaserishta.com
7 May 2021 11:47 AM IST
UGC Guidelines for University Exams 2021: देश की सभी यूनिवर्सिटी के लिए UGC की गाइडलाइंस जारी, एग्‍जाम पैटर्न में होगा ये बदलाव, देखें आधिकारिक पत्र
x

UGC Exam Guidelines 2021: यूनिवर्सिटी ग्रांड कमीशन (UGC) ने सभी विश्वविद्यालयों को मई में आयोजित होने जा रही परीक्षाओं के लिए गाइडलाइंस जारी की हैं. आयोग ने सभी यूनिवर्सिटी को मई में ऑफलाइन परीक्षा नहीं आयोजित करने का निर्देश दिया है. जारी नोटिस के अनुसार, महामारी की स्थिति का आकलन करने के बाद ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया जाना चाहिए. नोटिस आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ugc.ac.in पर उपलब्ध है.

आयोग ने सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को लिखे अपने पत्र में जोर देकर कहा है कि जारी महामारी के दौरान छात्राओं, छात्रों और स्‍टाफ का स्वास्थ्य और सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है. ऑनलाइन परीक्षा के संचालन की अनुमति केवल तभी दी जाएगी जब इंस्टिट्यूट यह सुनिश्चित करेंगे कि वे ऑनलाइन एग्‍जाम कराने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और केंद्र सरकार, राज्य सरकार, शिक्षा मंत्रालय और यूजीसी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों और निर्देशों का पालन करेंगे.
UGC Exam Guidelines 2021:
- सभी केंद्रीय वित्त पोषित संस्थानों (IIT, NIT, IIIT, केंद्रीय विश्वविद्यालयों आदि) को मई में ऑफलाइन परीक्षा आयोजित नहीं करने का निर्देश है.
- जून 2021 के पहले सप्ताह में परीक्षाओं के निर्णयों की समीक्षा की जाएगी.
- हर समय कैंपस में फिजिकल गैदरिंग से बचना जरूरी है.
आयोग ने नोटिस में कहा, "COVID-19 की मौजूदा स्थिति को देखते हुए, यह अनुरोध किया जाता है कि उच्च शिक्षा संस्थान मई के दौरान ऑफ़लाइन परीक्षाएं आयोजित न करें और छात्रों के साथ संकाय और स्टाफ को जरूरी राहत दें." कई राज्यों और केंद्रीय विश्वविद्यालयों ने पहले ही कोविड-19 के मद्देनजर ग्रेजुएट और पोस्‍ट ग्रेजुएट छात्रों के लिए ऑफ़लाइन परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story