
x
शिलांग (आईएएनएस)| यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) के उम्मीदवार सिंशर कुपर रॉय लिंगदोह थबाह ने शनिवार को मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले की सोहियोंग विधानसभा सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के समलिन मालनगियांग को 3,422 मतों के अंतर से हरा दिया। सिक्स कॉर्नर मुकाबले में थबाह को 16,679 वोट, जबकि मालनगियांग को 13,257 वोट मिले। कांग्रेस उम्मीदवार एस. ओसबोर्न खरजाना और भाजपा के सेराफ एरिक खरबुकी को क्रमश: 1,762 और 40 वोट मिले, जबकि नोटा (इनमें से कोई नहीं) को 272 वोट मिले।
मेघालय की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 27 फरवरी को हुआ था, लेकिन सोहियोंग में यूडीपी उम्मीदवार एच. डोनकुपर रॉय लिंगदोह के निधन के कारण मतदान नहीं हुआ था।
10 मई को हुए उपचुनाव में 34,783 मतदाताओं में से करीब 92 फीसदी ने वोट डाला था।
27 फरवरी के चुनावों में, यूडीपी को 60-सदस्यीय मेघालय विधानसभा (59 सीटों पर हुए चुनाव) में 11 सीटें मिलीं और परिणाम की घोषणा के बाद, आदिवासी आधारित पार्टी एनपीपी के नेतृत्व वाली मेघालय डेमोक्रेटिक एलायंस (एमडीए) सरकार की सहयोगी बन गई।
यूडीपी, एनपीपी और बीजेपी, जिन्होंने फरवरी में एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ा था, अब एमडीए सरकार के सहयोगी हैं, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा कर रहे हैं, जो एनपीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।
Tagsयूडीपी उम्मीदवारयूडीपीमेघालय विधानसभा उपचुनावमेघालयUDP CandidateUDPMeghalaya Assembly By-ElectionMeghalaya
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





