भारत

उदित राज का हमला, अन्ना हजारे को बताया बेईमान, किया ये ट्वीट

jantaserishta.com
1 Sept 2022 10:40 AM IST
उदित राज का हमला, अन्ना हजारे को बताया बेईमान, किया ये ट्वीट
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान | फाइल फोटो

नई दिल्ली: दिल्ली की शराब नीति को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेटर लिखने वाले समाजसेवी अन्ना हजारे को जहां अब आम आदमी पार्टी (आप) के नेता परोक्ष रूप से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मिले हुए बता रहे हैं तो कांग्रेस नेता उदित राज के भी बोल बिगड़ गए हैं। यूपीए-2 सरकार के दौरान भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन चलाने वाले अन्ना हजारे को पूर्व सांसद ने समाजद्रोही, महाधूर्त और बेईमान तक कह डाला है।

अदित राज ने अपने ट्विटर हैंडल पर अन्ना पर अपना गुस्सा निकाला है। उन्होंने यहां तक कहा कि वह समाजसेवी नहीं बल्कि समाज द्रोही हैं और बेईमान हैं। उदित राज ने बुधवार रात ट्वीट किया, ''अन्ना हजारे महाधूर्त आदमी है। पहले के उठाए भृष्ठाचार एक न साबित हुए। क्या हुआ लोकपाल का?'' इससे पहले एक अन्य ट्वीट में लिखा, ''अन्ना हजारे समाज सेवी नहीं समाज द्रोही हैं। बीजेपी के कहने पर यूपीए सरकार पर 2जी स्पेक्ट्रम और कोयला आवंटन में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया जो गलत साबित हुआ। इस बेईमान इंसान को माफी मांगनी चाहिए।''

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story