भारत
उदयनिधि स्टालिन ने प्रसिद्ध अलंगनल्लूर जल्लीकट्टू का किया उद्घाटन
jantaserishta.com
17 Jan 2023 5:04 PM IST

x
फाइल फोटो
चेन्नई (आईएएनएस)| तमिलनाडु के खेल और युवा मामलों के मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने मंगलवार को मदुरै जिले में प्रसिद्ध अलंगनल्लूर जल्लीकट्टू का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम के दौरान कम से कम 22 लोग घायल हुए हैं।
जल्लीकट्टू उत्सव में लगभग 1,000 सांड और उनको वश में करने के लिए 300 लोग हिस्सा ले रहे हैं।
त्यौहार की शुरूआत जोश और उत्साह से शुरू हुई। युवा सांडों को वश में करने की कोशिश कर रहे थे, जो वादिवासल या अखाड़े के प्रवेश बिंदु पर छोड़े गए।
करीब 160 डॉक्टर और इतनी ही संख्या में नर्सें अलंगनालुर जल्लीकट्टू में तैनात हैं। इसके साथ ही पंद्रह एम्बुलेंस और छह मोबाइल अस्पताल भी अलंगनालुर जलिककट्टू उत्सव में तैनात हैं।
लगभग 2,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है और जलिककट्टू क्षेत्र में ट्रिपल-लेयर बैरिकेड्स लगाए गए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





