भारत
उधमपुर: भारतीय सेना और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से मैराथन का आयोजन
jantaserishta.com
13 Sept 2026 10:37 AM IST

x
उधमपुर: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में रविवार की सुबह मैराथन का आयोजन किया गया। उधमपुर में यह अपनी तरह का पहला मैराथन था। इसका आयोजन देविका स्पोर्ट्स इंडिया के तहत, 'देविका हाफ मैराथन' के नाम से किया गया।
इवेंट में भारतीय सेना और स्थानीय प्रशासन ने भी सहयोग दिया। उद्घाटन वरिष्ठ अधिकारियों और विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने किया। मैराथन में हर आयु वर्ग के करीब 1,000 धावकों ने हिस्सा लिया। मैराथन को 21-किमी, 10-किमी और 5-किमी की कैटेगरी में बांटा गया था।
विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने आईएएनएस से कहा, "उधमपुर में पहली बार हमें एक मेगा मैराथन देखने को मिली है। यहां के युवाओं ने इस मैराथन को आयोजित किया है जिसमें इंडियन आर्मी और स्थानीय प्रशासन का भी सहयोग रहा है। इसके अलावा, कई संस्थाओं ने भी इस इवेंट को सफल बनाने के लिए अपने-अपने तरह से सहयोग किया है।"
उन्होंने कहा, "मैं इस इवेंट की सफलता के लिए आयोजक युवाओं और इसमें सहयोग करने वाली सभी संस्थाओं को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैराथन के माध्यम से फिट इंडिया और नशा मुक्त भारत का संदेश दिया गया है।"
आईएएनएस से बात करते हुए एक प्रतिभागी ने कहा, "यह एक बहुत ही अच्छा प्रयास है। मैराथन में हर आयु वर्ग के लोगों ने बड़े ही उत्साह और रोमांच से भाग लिया, जिसमें प्रशासन का भी अहम सहयोग रहा। इस तरह के मैराथन को सहयोग मिलते रहने से 'नशा मुक्ति अभियान' को बढ़ावा मिलेगा और यह मजबूत होगा।"
उन्होंने कहा, "मैराथन से समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है और लोगों के भी सौहार्द भी बढ़ता है। मैं लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में मैराथन में शामिल होने का आग्रह करता हूं। इससे हमारी जीवनशैली बेहतर होती है।"
देविका स्पोर्ट्स इंडिया से जुड़े लोगों ने बताया कि इवेंट का मुख्य लक्ष्य समाज के सामान्य लोगों और सेना के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना और स्वास्थ्य और नशे के प्रति जागरूकता फैलाना है।
TagsUdhampur
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





