
केरल। आज यूडीएफ की सरकार का शपथ ग्रहण होने जा रहा है। विधानसभा चुनाव में यूडीएफ गठबंधन को 140 में से 102 सीटों पर सफलता मिली थी। इसके बाद कांग्रेस ने वीडी सतीशन को मुख्यमंत्री बनाने का फैसलाा किया है। सोमवार को वीडी सतीशन के साथ 20 मंत्री शपथ लेंगे। सतीशन ने इन 20 लोगों की नाम राज्याल को सौंप दी है। बताया जा रहा है कि सतीशन मंत्रिमंडल में केसी वेणुगोपाल के गुट की अच्छी संख्या रहने वाली है। वहीं वित्त मंत्रालय सतीशन खुद अपने पास रख सकते हैं। गृह और सतर्कता विभाग रमेश चेन्निथला को मिल कते हैं।
सतीशन ने बताया कि उनके मंत्रिमंडल में 14 सदस्य ऐसे होंगे जो पहली बार मंत्री बनेंगे, जिनमें दो महिलाएं और अनुसूचित जाति समुदाय के दो सदस्य शामिल हैं। आईयूएमएल सहित सहयोगी दलों को कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ मंत्रिमंडल में जगह दी गई है, जो कल शपथ ग्रहण करेगा। नामित मुख्यमंत्री ने लोक भवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को मंत्रियों की सूची सौंपने के बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि गठबंधन के नेताओं के बीच चर्चा के बाद सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए नामों को अंतिम रूप दिया गया है।
सतीशन ने मुख्यमंत्री बनने पर यात्रा के दौरान छोटे काफिले का इस्तेमाल करने के निर्णय पर कहा कि वह नेहरूवादी समाजवादी हैं और जनता को होने वाली असुविधा को कम करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल के 14 सदस्य नए चेहरे हैं। सतीशन द्वारा घोषित भावी मंत्रियों में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री रमेश चेन्निथला, के मुरलीधरन और ए पी अनिल कुमार के अलावा केपीसीसी प्रमुख सनी जोसेफ शामिल हैं।





