भारत

उद्धव ठाकरे का आज से चंदा चोरी मामले पर 'राम रक्षा' प्रदर्शन

Subhi
5 July 2026 7:14 AM IST
उद्धव ठाकरे का आज से चंदा चोरी मामले पर राम रक्षा प्रदर्शन
x

मुंबई: अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर में हुए चंदा चोरी पर अब उद्धव ठाकरे ने मोर्चा खोला है। उन्होंने कहा कि मंदिर लूटने वालों को हिंदू माफ नहीं करेंगे और हिंदुत्व के नाम पर लूट सहन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि राम मंदिर में चढ़ावा चोरी चिंताजनक है। बीजेपी की सत्ता के मूल में राम मंदिर है। 1990 के राम मंदिर आंदोलन में शिवसैनिक भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि राम मंदिर में दान चोरी पूरे देश की चिंता का विषय है। उद्धव ठाकरे ने 5 जुलाई को दादर में राम रक्षा आंदोलन का आह्वान किया। वह खुद दादर में होने वाले विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि बीजेपी के मूल में राम मंदिर है। राम मंदिर आंदोलन में समस्त हिंदू और शिवसैनिक सहभागी रहे। दादर में कबूतरखाना के पास 5 जुलाई को महा आरती करेंगे। राम रक्षा आंदोलन का ऐलान करते हुए उन्होंने कहा कि हम राम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। यह आंदोलन पूरे राज्य में चलाया जाएगा। जहां-जहां हनुमान मंदिर और राम मंदिर है, वहां आरती और हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। उन्होंने सभी हिंदुत्व समर्थक को आंदोलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

Next Story