
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में उथल-पुथल के बीच शनिवार को उद्धव ठाकरे ने शिवसेना भवन में मुंबई के विभाग प्रमुख और पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने शिवसेना के बागी विधायकों पर निशाना साधने के साथ ही शिवाजी पार्क में दशहरा रैली को लेकर भी आदेश दिए. उन्होंने पार्टी नेताओं से रैली में भीड़ जुटाने के निर्देश दिए हैं.
दरअसल, इस बार शिवाजी पार्क में दशहरा रैली को लेकर पेंच फंसा हुआ है. कारण, हर साल दशहरे पर शिवसेना शिवाजी पार्क में परंपरागत रैली करती आई है. हालांकि पिछले दो वर्षों से कोरोना के कारण यह रैली नहीं हो सकी, लेकिन इस बार स्थिति सामान्य होने के बाद बताया जा रहा है कि सीएम एकनाथ शिंदे दशहरा मैदान में रैली करना चाहते हैं. कुछ दिनों पहले ही दोनों खेमों के बीच इसको लेकर जुबानी जंग भी देखने को मिली थी. हालांकि बाद में शिंदे सरकार की तरफ से कहा गया था कि यह बीएमसी तय करेगी कि कौन शिवाजी पार्क में रैली करता है.
उधर, उद्धव ठाकरे ने स्पष्ट कहा है कि शिवाजी पार्क में हर साल की तरह उनके द्वारा ही रैली का आयोजन किया जाएगा. पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जो शिवसेना छोड़ गए हैं, वो ठग हैं. शिवसेना की दशहरा रैली शिवाजी पार्क में ही होगी. इस दौरान उन्होंने शिवाजी पार्क में होने वाली दशहरा रैली में भीड़ जुटाने के लिए सभी नेतनाओं को आदेश दिए हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





