
नई दिल्ली: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने शिवसेना के उन 15 विधायकों को पत्र लिखकर धन्यवाद दिया है, जो उनके साथ हैं। उद्धव ठाकरे ने उन्हें धन्यवाद देते हुए लिखा है कि आप लोगों ने कठिन समय में मेरा साथ दिया है। किसी भी तरह के दबाव या फिर ऑफर को खारिज करते हुए साथ देने के लिए आप लोगों का धन्यवाद। आज उन्होंने शिवसेना के सभी सांसदों की भी बैठक अपने आवास 'मातोश्री' में बुलाई है। शिवसेना के कुल 18 लोकसभा सांसद हैं, लेकिन इनमें से भी ज्यादातर के बगावत करने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में उद्धव के घर पर होने वाली यह बैठक मायने रखती है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





