भारत

सियासी घमासान के बीच उद्धव ठाकरे सीएम पद से दे सकते हैं इस्तीफा? देवेंद्र फडणवीस के घर जुटने लगे भाजपा विधायक

jantaserishta.com
22 Jun 2022 12:25 PM IST
सियासी घमासान के बीच उद्धव ठाकरे सीएम पद से दे सकते हैं इस्तीफा? देवेंद्र फडणवीस के घर जुटने लगे भाजपा विधायक
x

ANI | न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

मुंबई: महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच उद्धव ठाकरे (uddhav thackeray) मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं. कुछ देर में होने वाली कैबिनेट मीटिंग के बाद उद्धव ठाकरे के इस्तीफे की चर्चा है. इस्तीफे से पहले उद्धव ठाकरे अपनी शिवसेना पार्टी के सभी सांसदों और विधायकों से बात भी करेंगे.

एकनाथ शिंदे और 40 विधायकों के बागी होने के बाद महाराष्ट्र में घटनाक्रम तेजी से बदल रहे हैं. कुछ देर पहले ही शिवसेना नेता संजय राउत ने राज्य में मौजूदा राजनीतिक स्थिति के बीच महाराष्ट्र विधानसभा भंग करने के संकेत दिए थे. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था कि महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट विधानसभा भंग करने की ओर बढ़ रहा है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story