
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
मुंबई: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की सियासी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक तरफ एकनाथ शिंदे ने बगावत करके उन्हें सरकार से बेदखल किया और खुद भाजपा का समर्थन मिलने से मुख्यमंत्री बन गए तो वहीं अब उनके चचेरे भाई राज ठाकरे भी टेंशन बढ़ा रहे हैं। लंबे अरसे शांत बैठे राज ठाकरे ने अचानक गतिविधियां बढ़ा दी हैं और बीएमसी चुनाव में उनकी पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना एक बड़े प्लेयर के रूप में दिख सकती है। एक तरफ मजबूत भाजपा, दूसरी तरफ एकनाथ शिंदे की बगावत और तीसरे राज ठाकरे की सक्रियता ने उद्धव ठाकरे की शिवसेना को सियासी रण में चौतरफा घेर लिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





