भारत
संसद में भी उद्धव ठाकरे को लगा झटका, शिंदे गुट को मिला शिवसेना का दफ्तर
jantaserishta.com
21 Feb 2023 3:08 PM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| चुनाव आयोग द्वारा शिवसेना का नाम और चुनाव चिन्ह एकनाथ शिंदे गुट को देने के फैसले के बाद उद्धव ठाकरे गुट को दिल्ली में एक और बड़ा झटका लगा है। संसद भवन में शिवसेना को आवंटित दफ्तर भी अब उद्धव ठाकरे गुट से छीन गया है। एकनाथ शिंदे गुट की मांग पर लोक सभा सचिवालय ने संसद भवन में शिवसेना संसदीय दल को आवंटित कमरा नंबर-128, एकनाथ शिंदे गुट को आवंटित कर दिया है।
लोक सभा सचिवालय ने सदन में शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता राहुल रमेश शेवाले को पत्र लिखकर उन्हें शिवसेना संसदीय दल का यह कमरा आवंटित किए जाने की जानकारी दी है।
संसद भवन में आवंटित इस कार्यालय के छिन जाने को उद्धव ठाकरे गुट के लिए एक और बड़ा झटका माना जा रहा है।
इससे पहले महाराष्ट्र में भी शिंदे गुट ने शिवसेना के विधानसभा में दफ्तर पर कब्जा जमाया था।
Tagsउद्धव ठाकरेसंसदशिंदे गुटशिवसेनाशिवसेना दफ्तरदिल्लीUddhav ThackerayParliamentShinde factionShiv SenaShiv Sena officeDelhi
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





