
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
मुंबई: महाराष्ट्र में चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लेते हुए शिवसेना के नाम और पार्टी सिंबल को फ्रीज कर दिया था. इसके बाद दोनों गुट नाम और चुनाव चिह्न को लेकर मंथन कर रहे हैं. लिहाजा ठाकरे गुट ने EC को अपने चुनाव चिह्न के तौर पर 3 ऑप्शन दिए हैं. ये त्रिशूल, उगते सूरज या मशाल हैं. साथ ही उद्धव गुट ने पार्टी के तीन संभावित नाम शिवसेना (बालासाहेब ठाकरे), शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और शिवसेना (बालासाहेब प्रबोधंकर ठाकरे) भी EC को बताए हैं.
चुनाव आयोग ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री ठाकरे और वर्तमान महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुटों को 3 नवंबर को होने वाले अंधेरी पूर्व विधानसभा उपचुनाव में पार्टी के नाम और उसके चुनाव चिन्ह 'धनुष और तीर' का उपयोग करने से रोक दिया था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





