भारत

संजय राउत के घर से निकले उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे का आया ये बयान

jantaserishta.com
1 Aug 2022 1:57 PM IST
संजय राउत के घर से निकले उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे का आया ये बयान
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

मुंबई: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में शिवसेना नेता संजय राउत को गिरफ्तार कर लिया. मुंबई के पात्रा चॉल घोटाला के मामले में ईडी ने संजय राउत पर शिकंजा कसा है. वहीं इस मामले में आदित्य ठाकरे का बयान पहली बार सामने आया है. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में क्या हो रहा है, ये सभी को दिखाई दे रहा है. महाराष्ट्र को खत्म करने की कोशिश की जा रही है. आदित्य ठाकरे ने कहा कि जो भी अपनी आवाज उठा रहा है, उसे निशाना बनाया जा रहा है, उसकी आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है.

संजय राउत की गिरफ्तारी पर आदित्य ठाकरे ने कहा कि यह एक पॉलिटिकल सर्कस है. ये जो कुछ भी हो रहा है, वह लोकतंत्र के खिलाफ है. आदित्य ठाकरे ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग संजय राउत की गिरफ्तारी का जश्न मना रहे हैं. ये वही लोग हैं, जिन्होंने खुद को बेच दिया है. ऐसे लोगों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है. क्योंकि वे देशद्रोही हैं, विद्रोही नहीं. क्योंकि विद्रोह करने के लिए तो आपको साहस की जरूरत पड़ती है.
कोंकण और कोल्हापुर के दो दिवसीय दौरे पर गए आदित्य ठाकरे ने शिवसेना के बागी विधायकों को लेकर कहा कि अगर गद्दार वापस आना चाहते हैं, तो उनके लिए हमारे दरवाजे खुले हैं. क्योंकि ये सभी 40 लोग अभी वहीं फंसे हुए हैं.
आदित्य ठाकरे ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बयान को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. आदित्य ठाकरे ने कहा कि राज्यपाल ने जो कुछ भी कहा है, वह हिंदुओं को बांटने के लिए है. उन्होंने कहा कि सवाल यह भी उठता है कि क्या अभी (संजय राउत गिरफ्तारी) जो कुछ भी किया जा रहा है, उससे ध्यान भटकाने के लिए किया जा रहा है.
हाल ही में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा था कि शिवसेना खत्म हो गई है, इस बयान पर आदित्य ने कहा कि ये लोकतंत्र के लक्षण नहीं हैं. मैं कुछ नहीं कहूंगा. हमें महाराष्ट्र के लोगों से पूछना चाहिए कि क्या वे ऐसी राजनीति और लोकतंत्र को स्वीकार करते हैं. लिहाजा लोगों को ही तय करने दें. साथ ही कहा कि कोई भी ठाकरे परिवार को खत्म नहीं कर सकता. आप सभी ठाकरे परिवार हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story