भारत

संजय राउत के घर पहुंचे उद्धव ठाकरे, मेडिकल जांच के लिए अस्पताल पहुंचे संजय राउत

jantaserishta.com
1 Aug 2022 1:45 PM IST
संजय राउत के घर पहुंचे उद्धव ठाकरे, मेडिकल जांच के लिए अस्पताल पहुंचे संजय राउत
x

न्यूज़ क्रेडिट आजतक

नई दिल्ली: संजय राउत की गिरफ्तारी को लेकर आदित्य ठाकरे ने कहा कि जो कुछ भी महाराष्ट्र में हो रहा है. यह लोकतंत्र के खिलाफ है. यह पॉलिटिकल सर्कस है.

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे संजय राउत के परिवार से मुलाकात करने उनके घर पहुंचे हैं.
शिवसेना सांसद संजय राउत को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा. उनका मेडिकल टेस्ट भी कराया जाएगा. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने संजय राउत को रविवार को पात्रा चॉल घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया था. उधर, संजय राउत की गिरफ्तारी, महंगाई और जीएसटी जैसे मुद्दों को लेकर राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ. लोकसभा में भी इन मुद्दों पर हंगामा हुआ. इसके बाद सदन की कार्रवाई को कुछ देर के लिए स्थगित करना पड़ा.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story