
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
कानपुर: बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान का समर्थन करने वाले उदयपुर के कन्हैया लाल की हत्या की रघुनाथ प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने निंदा की है। राजा भैया ने ट्वीट कर कहा कि उदयपुर की घटना कोई सामान्य हत्याकांड नहीं है। उन्होंने कहा कि ये पूरी तरह से आतंकवादी घटना है और प्रदेश सरकार को इससे कड़ाई से निपटना चाहिए। राजा भैया ने कहा कि इस घटना से पूरा देश स्तबध है और इस मामले में कार्रवाई सिर्फ बयानों तक नहीं रुकनी चाहिए बल्कि धरातल पर भी दिखनी चाहिए।
उदयपुर की पैशाचिक घटना कोई सामान्य हत्याकाण्ड नहीं है, ये पूरी तरह से एक आतंकवादी वारदात है, प्रदेश और देश की सरकार को भी उसी कड़ाई से इससे निपटना चाहिये।'कठोर कार्यवाही' केवल बयानों में ही नहीं धरातल पे भी दिखनी चाहिये। पूरा देश स्तब्ध है… सबको मुखर भी होना पड़ेगा।
— Raja Bhaiya (@Raghuraj_Bhadri) June 28, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





