भारत

उदयपुर हत्याकांड: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बड़ा बयान आया

jantaserishta.com
29 Jun 2022 10:02 AM IST
उदयपुर हत्याकांड: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बड़ा बयान आया
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: राजस्थान के उदयपुर में हुई एक टेलर की नृशंस हत्या का मामला सामने आया है. हत्यारे कपड़े सिलाने के बहाने दुकान में घुसे थे. टेलर की हत्या के बाद हत्यारों ने ऑनलाइन वीडियो भी शेयर किया. इसमें वे कह रहे हैं कि उन्होंने इस्लाम का बदला लेने के लिए ये कदम उठाया. उधर, इस हत्याकांड के बाद उदयपुर में हिंसा के भी कुछ मामले सामने आए. इसके बाद कर्फ्यू लगा दिया गया. बताया जा रहा है कि टेलर कन्हैयालाल ने 15 जून को पुलिस को पत्र लिखकर अपनी हत्या की आशंका जताई थी और सुरक्षा मांगी थी. हालांकि, पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. ऐसे में अब पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं.

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि घटना जघन्य है. इस घटना की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है. हमने एसआईटी का गठन कर दिया है और एसआईटी ने अपना काम शुरू कर दिया है. मैं अभी जयपुर जा रहा हूं वहां पर जाकर मीटिंग करूंगा, जिन लोगों ने मारा है उन लोगों का क्या प्लान था, क्या षड्यंत्र थे. उनके किसी से कोई लिंक तो नहीं हैं. कोई राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय संगठन से लिंक तो नहीं हैं. इन सब विषयों पर जांच की जा रही है. यह घटना मामूली नहीं है. अनुभव कहता है कि बिना किसी अंतरराष्ट्रीय साजिश के घटना नहीं हो सकती.
आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने 7 लोगों को हिरासत में लिया है. आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. पूछताछ अभी भी जारी है.
पुलिस प्रशासन ने कन्हैया लाल के शव के पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी है. कुछ देर में कन्हैयालाल का पोस्टमार्टम किया जाएगा. डीआईजी राजेन्द्र प्रसाद गोयल मॉर्चरी पहुंच गए हैं. डीआईजी गोयल ने कहा शहर में शान्ति है. चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात है. पुलिस के उच्च अधिकारी भी उदयपुर पहुंचे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story