भारत

विदेशी पर्यटक से 35 हजार रुपये छीनने के आरोप में उबर राइडर गिरफ्तार

jantaserishta.com
20 Jun 2026 1:40 PM IST
विदेशी पर्यटक से 35 हजार रुपये छीनने के आरोप में उबर राइडर गिरफ्तार
x

सांकेतिक तस्वीर

पुलिस ने आरोपी के पास के एक मोटरसाइकिल जब्त की है और 4,200 रुपये भी बरामद किए हैं.
नई दिल्ली: विदेशी पर्यटक से 35,000 रुपये छीनने के आरोप में उबर राइडर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास के एक मोटरसाइकिल जब्त की है और 4,200 रुपये भी बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक, 16 जून को दिल्ली के करोल बाग पुलिस स्टेशन में 35 हजार रुपये छीने जाने को लेकर पीसीआर पर जानकारी दी गई थी। मामले की जानकारी होते ही पुलिस एक्टिव हुई। मौके पर जाकर पुलिस की ओर से पूछताछ की गई तो पता चला कि शिकायतकर्ता एक श्रीलंकाई नागरिक था जो करोल बाग के कॉस्मो होटल में ठहरा हुआ था।
पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता ने सुबह-सुबह शांगरी-ला होटल से कॉस्मो होटल तक के लिए उबर मोटरसाइकिल राइड बुक की थी। होटल पहुंचने के बाद, जब वह अपने वॉलेट से 75 रुपए का किराया दे रहा था, तभी उबर बाइकर ने अचानक 35 हजार रुपए नकद छीन लिए और अपनी मोटरसाइकिल से मौके से भाग गया।
करोल बाग पुलिस स्टेशन में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच टीम को सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि आरोपी दिल्ली के मलका गंज की ओर भागा था। उबर से राइडर और मोटरसाइकिल के बारे में मिली तकनीकी जानकारी और विवरण के आधार पर पुलिस टीम दिल्ली के घंटा घर, रोशनआरा रोड तक पहुंची। जहां पुलिस टीम ने छापेमारी की और आरोपी को पकड़ कर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, लगातार पूछताछ के दौरान, आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने बताया कि विदेशी नागरिक को होटल छोड़ने के बाद, जब वह किराया दे रहा था, तो उसने शिकायतकर्ता के वॉलेट में कैश देखा। मौका पाकर, उसने अचानक पैसे छीने और वहां से भाग गया। पुलिस ने चोरी की गई रकम में से 4,200 रुपए बरामद किए। बाकी रकम बरामद करने के लिए आगे की जांच चल रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story