
x
Delhi दिल्ली। संयुक्त अरब अमीरात ने ईरान के हमले की सख्त निंदा की है। इस घटना में एक मोरक्को के नागरिक ठेकेदार की ड्यूटी के दौरान शहादत हुई, जबकि संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय के कई कर्मियों सहित बहरीन के सैनिक घायल हुए।
संयुक्त अरब अमीरात ने ईरान के बिना किसी उकसावे के किए गए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। हमले में बहरीन साम्राज्य को निशाना बनाया गया। इस हमले के परिणामस्वरूप, यूएई सशस्त्र बलों के साथ काम कर रहे एक मोरक्को के नागरिक ठेकेदार की अपनी नियमित ड्यूटी निभाते समय शहादत हो गई। साथ ही, यूएई रक्षा मंत्रालय के पांच सदस्य और कई बहरीनी सैनिक घायल हो गए। यह हमला अंतर्राष्ट्रीय कानून का घोर उल्लंघन है।
एक बयान में विदेश मंत्रालय (एमओएफए) ने इस बात को फिर से दोहराया कि यह आक्रामकता बहरीन साम्राज्य की संप्रभुता का उल्लंघन है और उसकी सुरक्षा तथा स्थिरता के लिए एक खतरा है। इसके अलावा यह एक खतरनाक तनाव वृद्धि का भी संकेत है, जो जीसीसी देशों और व्यापक क्षेत्र की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करता है।
यूएई ने बहरीन साम्राज्य के प्रति अपनी पूर्ण एकजुटता व्यक्त की और उसकी सुरक्षा तथा स्थिरता को बनाए रखने के उद्देश्य से उठाए गए सभी उपायों के प्रति अपने समर्थन पर जोर दिया। इस जघन्य हमले के बाद यूएई ने शहीद के परिवार के प्रति तथा मोरक्को साम्राज्य और वहां की जनता के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं और सहानुभूति व्यक्त की। साथ ही, उसने घायल हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।
वहीं, पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच मंगलवार को इजरायल की ओर से दावा किया गया कि समय रहते की गई कार्रवाई में ईरान के लॉन्चर को नष्ट कर संभावित खतरे को टाल दिया।
इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) के अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल नदाव शोशानी ने बताया कि इजरायल एयर फोर्स (आईडीएफ) के जेट्स ने पश्चिमी ईरान में एक ऐसे बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चर को निशाना बनाया, जो पूरी तरह लोड था और इजरायल पर हमले के लिए तैयार था।
लेफ्टिनेंट कर्नल नदाव शोशानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा, “हमारे आम लोगों को निशाना बनाकर किए गए लॉन्च को समय रहते रोका लिया गया। इजरायल एयर फोर्स (आईएफ) जेट्स ने पश्चिमी ईरान में एक बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चर पर हमला किया जो पहले से ही लोड था और इजरायल पर फायर करने के लिए तैयार था और इस्तेमाल होने से पहले ही उसे खत्म कर दिया।''
Tagsसंयुक्त अरब अमीरातईरान हमलामोरक्को नागरिकबहरीनी सैनिकशहादतघायलअंतर्राष्ट्रीय कानूनयूएई रक्षा मंत्रालयजीसीसीइजरायलबैलिस्टिक मिसाइललॉन्चरआईडीएफतनावपश्चिम एशियाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





