
x
रक्षा मंत्रालय
Delhi दिल्ली: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि ईरान ने एक बार फिर उसके क्षेत्र पर बैलिस्टिक मिसाइलें और ड्रोन (यूएवी) दागे हैं। मंत्रालय ने इस हमले की निंदा करते हुए बताया कि यूएई की एयर डिफेंस सिस्टम ने ईरान से दागी गई दो बैलिस्टिक मिसाइलों और तीन ड्रोन को रोक दिया। मंत्रालय के अनुसार, इस हमले में तीन लोगों को चोटें आई हैं।
इससे पहले इस हफ्ते यूएई के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि ईरान के हमले में नागरिक इलाकों और सुविधाओं पर हुए हमले के कारण तीन भारतीय नागरिक घायल हो गए थे। यूएई ने ईरान की इन कार्रवाइयों को 'अस्वीकार्य आक्रामकता' बताया और कहा कि यह देश की सुरक्षा, स्थिरता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए सीधा खतरा है। यूएई ने यह भी कहा कि ये हमले अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों का उल्लंघन हैं।
फार्स न्यूज एजेंसी के अनुसार, मंगलवार को ईरान के मुख्य सैन्य कमांड 'खातम अल-अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर' ने कहा था कि हाल के दिनों में उसके सशस्त्र बलों ने यूएई पर कोई मिसाइल या ड्रोन हमला नहीं किया है। मुख्यालय के प्रवक्ता इब्राहिम जोल्फागरी ने कहा कि अगर ईरान ने ऐसा कोई कदम उठाया होता, तो वह इसे 'स्पष्ट और सीधे तौर पर घोषित' करता।
सिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, उन्होंने यूएई के उस दावे को भी खारिज कर दिया, जिसमें ईरान पर ड्रोन और मिसाइल हमले का आरोप लगाया गया था। साथ ही उन्होंने यूएई के अधिकारियों से कहा कि वे अपने देश को अमेरिका और इजरायल की ओर से बिछाए गए जाल में न फंसने दें। दुनिया के कई देशों जापान, आयरलैंड, ऑस्ट्रिया, सऊदी अरब और जॉर्डन ने भी मंगलवार को ईरान के यूएई पर किए गए हमले की निंदा की।
भारत के विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा कि इस हमले में तीन भारतीय नागरिक घायल हुए हैं और इसे 'अस्वीकार्य' बताया। मंत्रालय ने कहा कि भारत खाड़ी क्षेत्र में स्थिति को शांत करने के लिए बातचीत और कूटनीति का समर्थन करता है, ताकि पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता बहाल हो सके।
Tagsयूएईईरानबैलिस्टिक मिसाइलड्रोन हमलाएयर डिफेंसपश्चिम एशियाभारतीय नागरिक घायलविदेश मंत्रालयक्षेत्रीय तनावकूटनीतिUAEIranballistic missiledrone attackAir DefenceWest AsiaIndian civilian injuredMinistry of External Affairsregional tensionsdiplomacyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





