
x
क्षेत्रों में प्रभाव डाला
Delhi दिल्ली। फिलिपींस में तूफान कलमेगी ने भारी तबाही मचाई है। हालात देखते हुए फिलिपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड बोंगबोंग मार्कोस ने इसे तत्काल प्रभाव के तहत आपदा घोषित कर दिया है। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ ने नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन और मैनेजमेंट काउंसिल (एनडीआरआरएमसी) के हवाले से बताया है कि इस तूफान में अब तक 140 लोगों की जान जा चुकी है, वहीं 127 लोग अब भी लापता हैं। बड़ी संख्या में लोगों को अपना आवास छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जाना पड़ा। इस बीच रेस्क्यू टीम भी बचाव का काम कर रही है।
फिलिपींस के राष्ट्रपति मार्कोस ने कहा, "कलमेगी, यानी कि टीनो तूफान, ने जिन क्षेत्रों में प्रभाव डाला है, और उवान (अंतर्राष्ट्रीय नाम फंग-वोंग) से जो प्रभावित होंगे, उसे ध्यान में रखते हुए नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन और मैनेजमेंट काउंसिल (एनडीआरआरएमसी) के सुझाव पर हम कलमेगी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करते हैं। सिन्हुआ ने एनडीआरआरएमसी के हवाले से बताया है कि इस तूफान ने 5,00,000 परिवारों और 1.9 करोड़ नागरिकों को प्रभावित किया है। इस हफ्ते फिलिपींस पर एक दूसरे तूफान फंग-वोंग जिसका स्थानीय नाम उवान है, का खतरा भी मंडरा रहा है।
बता दें, कलमेगी इस साल का 20वां तूफान है, जिसने तबाही मचाई है। वहीं, फिलिपींस में भारी तबाही मचाने के बाद अब कलमेगी तूफान वियतनाम की ओर बढ़ चुका है। इससे पहले राष्ट्रपति मार्कोस ने स्थिति को देखते हुए आपातकाल की घोषणा कर दी थी। हालांकि, इमरजेंसी की घोषणा करने से पहले नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन और मैनेजमेंट काउंसिल के साथ एक बैठक भी की थी और बैठक के दौरान तूफान को देखते हुए स्थिति का आकलन किया और विचार-विमर्श के बाद यह फैसला लिया गया।
उवान तूफान को लेकर भी सरकार अलर्ट पर है। कलमेगी की वजह से हुए नुकसान और प्रभाव की स्थिति को लेकर राष्ट्रपति ने पहले ही बैठक की थी। बैठक के दौरान उवान से होने वाले नुकसान का भी अनुमानित आकलन किया गया और सरकार ने राष्ट्रीय आपदा घोषित कर दिया। कलमेगी की वजह से जनजीवन काफी बुरी तरह से प्रभावित हो गए हैं।
Tagsफिलिपींस तूफानकलमेगी टाइफूनफर्डिनेंड बोंगबोंग मार्कोसएनडीआरआरएमसीराष्ट्रीय आपदाफंग-वोंगउवान तूफानवियतनामप्राकृतिक आपदारेस्क्यू ऑपरेशनजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





