भारत

क्रिकेट टूर्नार्मेंट के दौरान पार्किंग को लेकर विवाद, 2 युवकों की चाकू गोदकर हत्या

jantaserishta.com
18 Feb 2023 1:21 PM IST
क्रिकेट टूर्नार्मेंट के दौरान पार्किंग को लेकर विवाद, 2 युवकों की चाकू गोदकर हत्या
x
कहासुनी बढ़ने पर मारपीट होने लगी।
बेंगलुरू (आईएएनएस)| महाशिवरात्रि से पहले आयोजित एक क्रिकेट टूर्नामेंट में मैच देखने आए लोगों के एक समूह ने दो युवकों की चाकू गोदकर हत्या कर दी। यह घटना शुक्रवार को शहर के बाहरी इलाके डोड्डाबेलवांगला गांव के कर्नाटक पब्लिक स्कूल मैदान में हुई। मृतकों की पहचान इंजीनियरिंग स्नातक भरत कुमार (23) और प्री-यूनिवर्सिटी के छात्र प्रतीक (17) के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार खेल के मैदान के अंदर चौपहिया वाहन खड़ा करने को लेकर हुए विवाद में चार लोगों ने युवकों को चाकू मार दिया। आरोपी क्रिकेट मैच देखने आए थे और अपना वाहन मैदान में खड़ी करने की कोशिश कर रहे थे, तभी कुछ दर्शकों और आयोजकों ने इसका विरोध किया।
कहासुनी बढ़ने पर मारपीट होने लगी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों पीड़ित लड़ाई में शामिल नहीं थे।
बाद में घटनास्थल से भाग गए आरोपियों ने टूर्नामेंट आयोजकों द्वारा प्रदान की गई टी-शर्ट पहने बस स्टॉप पर बस का इंतजार कर रहे भरत और प्रतीक को आरोपियों ने चाकू मार दिया और मौके से फरार हो गए। पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने कहा कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story