भारत

महिला से बदसलूकी के आरोप में 2 युवकों का सिर मुंडवाया, 7 गिरफ्तार

jantaserishta.com
11 Feb 2023 12:17 PM IST
महिला से बदसलूकी के आरोप में 2 युवकों का सिर मुंडवाया, 7 गिरफ्तार
x
चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया।
विजयपुर (आईएएनएस)| कर्नाटक पुलिस ने शनिवार को राज्य के विजयपुरा जिले में एक महिला के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में दो युवकों का सिर मुंडवाने और उन्हें गांव में घुमाने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया। घटना शुक्रवार को विजयपुरा तालुक के हेगडीहाला गांव में हुई। पुलिस के मुताबिक युवकों ने मुंबई में एक स्थानीय महिला के साथ दुर्व्यवहार किया था। युवक और महिला प्रवासी मजदूर के तौर पर मुंबई गए थे और वहीं काम करते थे।
युवती ने युवकों के दुर्व्यवहार की शिकायत अपने अपने माता-पिता व परिजनों से की थी। समुदाय के बुजुर्गो ने महिला के साथ बदसलूकी करने वाले युवकों को मुंबई से अपने गांव बुलाया।
उन्होंने एक बैठक की और उनके सिर मुंडवाने का फैसला किया और उन्हें चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया।
मामले के सामने आने के बाद विजयपुरा ग्रामीण पुलिस ने गांव का दौरा किया और निरीक्षण किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने लंबानी समुदाय के गांव के सात लोगों को अपनी हिरासत में ले लिया। वे मामले की और जांच कर रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story